राशिफल 23 अगस्त 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 23 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. वृषभ- आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.
राशिफल 23 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.
शुभ दान - सरसों के तेल का दान करें.
वृषभ- आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.
शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.
मिथुन- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.
शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.
शुभ दान - चावल का दान करें.
कर्क-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा.
शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.
सिंह- आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. सोच समझकर फैसला लें. शुभ समाचार मिल सकता है.
शुभ उपाय- कपूर की आरती करे.
शुभ दान - इत्र का दान करें.
कन्या- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.
शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.
तुला- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.
शुभ दान - रक्तदान करें.
वृश्चिक- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. वाणी पर संयम रखें. किसी से ना उलझे.
शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.
शुभ दान - चीनी का दान करें.
धनु- आज के दिन आप कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.
शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.
शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.
मकर- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.
शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.
कुंभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.
शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.
मीन- आज के दिन आपको धन लाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.
शुभ दान - सरसों के तेल का दान करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

