लाइफस्टाइल

राशिफल 25 अगस्त 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 25 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, परिवार के साथ दिन बिताएंगे.

राशिफल 25 अगस्त 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 25 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, परिवार के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.

मिथुन-आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.

शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.

कर्क- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

सिंह- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

कन्या- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

तुला- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

वृश्चिक- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. माता-पिता के साथ समय गुजरेगा. सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

धनु- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. सेहत बिगड़ सकती है.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

मकर- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

कुंभ-आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

मीन-आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).