सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो चिंपांजि और एक शख्स एक कुत्ते को शैम्पू लगाकर नहलाते हुए नजर रहे हैं. इस वीडियो को देखकर दुनिया लोट पोट हो रही है, क्योंकि चिम्पैंजी का कुत्ते को नहलाने का अंदाज बहुत ही अनोखा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि चिम्पैंजी मजा लेकर कुत्ते को रगड़-रगड़ कर शैम्पू से नेहला रहा है. यही नहीं वो पूरी शैम्पू की बोतल कुत्ते पर उड़ेल देता है और झूम झूम कर उसे नेहला रहा है.
रविवार की आधी रात को वर्तकनगर के वेदांत हाउस परिसर में एक मगरमच्छ दिखाई देने की घटना सामने आई. मगरमच्छ के आने की सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमियों ने इलाके में आवाजाही शुरू कर दी. हालांकि पांच घंटे बाद भी मगरमच्छ जब दिखाई नहीं दिया तो नागरिकों में डर का माहौल फैल गया.
जेएनयू की सेकेंड वर्षीय छात्रा के साथ एक कैब ड्राइवर ने बलात्कार किया और तीन घंटे तक गाड़ी घुमाता रहा. ये घटना शुक्रवार 2 अगस्त की है. छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने करीब आठ बजे मंदिर मार्ग से कैब ली.
बंदर को को हमेशा से बदमाश और समझदार जानवर माना जाता है. कभी कभी ये इंसानों से भी ज्यादा समझदारी का काम कर जाते हैं. सोशल मीडिया पट बंदर की समझदारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं. इस वीडियो में एक प्यासा बंदर पानी की टंकी के पास आता है, नल खोलकर पानी पीने के बाद टैप बंद करता है
ब्राजील के एक गैंग लीडर को रियो डी जेनेरो के जेल प्रहरियों ने पकड़ लिया क्योंकि उसने विसिटिंग आर्स के दौरान भागने की कोशिश की. उसकी प्लानिंग बेटी का रूप लेकर सामने वाले दरवाजे से भागने की थी. Clauvino da Silva नाम के गैंगस्टर ने अपनी ही बेटी का भेष बनाया और जेल से भागने की कोशिश की. सिल्वा की 19 वर्षीय बेटी उससे जेल में मिलने आई थी.
कजाकिस्तान में एक आदमी की दबंगई सामने आई है जिसे देखकर सभी हैरान हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स जिराफ की जाली पार कर जू के अंदर घुस गया और जिराफ पर बैठ गया.ये घटना शिमकेंट जू की है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में जम्मू कश्मीर से धारा धारा 370 हटाने का प्रस्ताव पेश किया है. अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 के कई खंड लागू नहीं होंगे. अमित शाह ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को पेश किया है. जिसके तहत जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग और लद्दाख को बिना विधानसभा केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है.
आपने कभी सुना है कि किसी प्लेन की लैंडिंग भीड़भाड़ से भरी सड़क पर हुई हो? नहीं न! लेकिन अमेरिका में ऐसा एक मामला सामने आया है. इस वीडियो में साफ़ दिखाइ दे रहा है कि सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं और इस प्लेन उनके बिच इमरजेंसी लैंडिंग करता है.
आज नागपंचमी और सावन का तीसरा सोमवार दोनों है. यानी कि इस दिन शुक्ल पक्ष की पांचवीं तिथि भी है इसलिए सावन का यह तीसरा सोमवार और भी महत्वपूर्ण है. ये दुर्लभ संयोग दशकों बाद आया है. माना जाता है कि सोमवार और नागपंचमी एक साथ आने से सोमवार का व्रत रखना और नाग पंचमी पूजा दोनों का महत्व बढ़ जाता है. इस योग में भगवान शिव की उपासना और नागों की पूजा करने से दोनों का महत्त्व बढ़ जाता है और विशेष फल की प्राप्ति होती है.
गुजरात का वडोदरा सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक है. बाढ़ में फंसे 5,000 से अधिक लोगों को सेना और एनडीआरएफ द्वारा निकाला गया. इसी बाढ़ के पानी में एक मगरमच्छ को तैरता हुआ पाया गया, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 45 सेकंड के इस वीडियो में मगरमच्छ पानी से भरी हुई गली से गुजरते हुए दिखाई दे रहा है.
दिहाड़ी मजदूरों के परिवार में जन्मे और आर्थिक तंगी के कारण कक्षा 6 से आगे की पढ़ाई नहीं कर सके लोगानाथन के लिए दान का मतलब केवल एक ही अर्थ है- दूसरों की सेवा करने का अवसर. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया “मैं 12 साल का था जब मैंने पेपर मिल और वर्कशॉप में काम करना शुरू किया. मैं नहीं चाहता कि कोई भी बच्चा इस तरह की कठिनाइयों का सामना करे
मुंबई के अब्दुल रहमान स्ट्रीट पर स्थित बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है. ये मामला तीन अगस्त को दक्षिण मुंबई के मस्जिद इलाके की चार मंजिला व्यावसायिक इमारत का है. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. मुंबई फायर ब्रिगेड के प्रमुख पी.एस. राहंगडाले ने बताया कि, 'फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को आज सुबह 4.24 बजे एक फोन आया
उत्तर प्रदेश के बागपत के एक गांव के रहने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति को उसके हिंदू दोस्तों के साथ काँवर यात्रा में हरिद्वार जाने के लिए कथित तौर मुस्लिम लोगों ने पीटा. इसके अलावा व्यक्ति के परिवार पर भी हमला किया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आगे की जांच चल रही है.
हरियाणा के नूंह जिले में फोन पर अपनी पत्नी को कथित रूप से तीन तलाक कहने के लिए एक 23 वर्षीय शख्स के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि ट्रिपल तलाक कानून लागू होने के बाद राज्य में ये पहला इस तरह का मामला है. सलाउद्दीन नाम के शख्स के खिलाफ गुरुवार को मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया.
आज पूरे भारत में हरियाली तीज का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है. यह पर्व सावन के सोमवार के बाद की तृतीया पर आती है. हर साल हरियाली तीज का त्यौहार श्रावण मास की शुक्लपक्ष की तृतीया के दिन मनाया जाता है. सुहागन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर सज धजकर सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं.
पूरे भारत में हिन्दू हरियाली तीज बहुत ही धूम धाम से मनाते हैं, सुहागन महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इन्तजार करती हैं. इस वो सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. यह पर्व सावन के सोमवार के बाद की तृतीया पर आती है. हर साल हरियाली तीज का त्यौहार श्रावण मास की शुक्लपक्ष की तृतीया के दिन मनाया जाता है.
पति-पत्नी के प्यार को समर्पित हरियाली तीज इस बार 3 अगस्त को मनाया जाएगा. यह पर्व सावन के सोमवार के बाद की तृतीया पर आती है. आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं. यह त्योहार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश भाग में ज्यादा मनाया जाता है.
मुंबई के मलाड में एक मनचले का लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. 26 वर्षीय नबी शेख नाम का आरोपी रोज साइकिल लेकर उसी वक्त निकालता था जिस वक्त लड़कियों का स्कूल छूटता था. वहां खड़े होकर वो लड़कियों को घूरता था और लड़की को अकेली पाकर उसके पीछे साइकिल लेकर चलता था
उत्तरी चीन के एक वाटरपार्क में एक वेव मशीन अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण अचानक सुनामी आ गई. इस सुनामी की वजह से करीब 44 लोग घायल हो गए. Shuiyun वाटर पार्क के अधिकारियों ने बताया कि, 'वेव मशीन में खराबी थी और मशीन का संचालन करने वाला कर्मचारी नशे में था.
आपने कई अजीब शादियां देखि होगी, किसी ने रोबोट से शादी की तो किसी ने भूत से. ब्रिटेन में एक और अजीब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ब्रिटेन में एक महिला है जिसने अपने कुत्ते से लाइव टेलीविज़न पर शादी की है. एक लोकप्रिय टेलीविज़न शो, 'दिस मॉर्निंग' के दर्शक इस शादी को देखकर हैरान थे.