वायरल

ब्रिटेन: 49 वर्षीय मॉडल ने टीवी पर लाइव अपने पालतू कुत्ते से की शादी, देखें वायरल वीडियो

आपने कई अजीब शादियां देखि होगी, किसी ने रोबोट से शादी की तो किसी ने भूत से. ब्रिटेन में एक और अजीब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ब्रिटेन में एक महिला है जिसने अपने कुत्ते से लाइव टेलीविज़न पर शादी की है. एक लोकप्रिय टेलीविज़न शो, 'दिस मॉर्निंग' के दर्शक इस शादी को देखकर हैरान थे.

ब्रिटेन: 49 वर्षीय मॉडल ने टीवी पर लाइव अपने पालतू कुत्ते से की शादी, देखें वायरल वीडियो
कुत्ते से शादी करती हुई महिला, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

आपने कई अजीब शादियां देखि होगी, किसी ने रोबोट से शादी की तो किसी ने भूत से. ब्रिटेन में एक और अजीब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ब्रिटेन में एक महिला है जिसने अपने कुत्ते से लाइव टेलीविज़न पर शादी की है. एक लोकप्रिय टेलीविज़न शो, 'दिस मॉर्निंग' के दर्शक इस शादी को देखकर हैरान थे. एलिजाबेथ होड शादी से पहले  शो में सिर्फ ये कहने के लिए आई थीं कि उन्हें पुरुष की जरूरत नहीं है, उनका मन भर चुका है. उन्हें अपने कुत्ते से सच्चा प्यार मिला. वो अपनी बाकी की जिंदगी अपने गोल्डन रिट्रीवर  डॉग लोगन के साथ बिताना चाहती हैं. शो के अंत में समारोह आयोजित किया गया. एलिजाबेथ ने शो में खुलासा किया कि उसने चार असफल सगाई और 223 लोगों को डेट करने के बाद  अपने कुत्ते से शादी करने का फैसला किया. इस पूरी घटना से लोग हैरान रह गए, वहीं कुछ ने एलिजाबेथ की सराहना की. कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने नाराजगी महसूस की और कुछ  लोगों ने मजाक भी उड़ाया.

जबकि शादी बहुत यूनिक थी, जबकि ये पहली बार नहीं है जब किसी महिला ने अपने कुत्ते से शादी की हो. साल की शुरुआत में अमेरिका में एक महिला ने अपने कुत्ते, बर्नी के साथ सिम्बोलिक विवाह किया. इस विवाह का मकसद एनीमल वेलफेयर शेल्टर के लिए पैसे इकठ्ठा करना था.

एलिजाबेथ होड और लोगन की शादी का वीडियो:

शादी के बाद एलिजाबेथ और लोगन ऑफिशियली हुए पति पत्नी:

 यह भी पढ़ें: कॉकरोच के प्यार में पागल इस लड़के ने किया कुछ ऐसा, सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है, शुरू में इस वीडियो को शो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था. 17 घंटे पहले शेयर किए इस वीडियो को 3, 86,900 से अधिक बार देखा जा चुका है. इसके अलावा इसे 4300, लाइक्स, और 1,400 से ज्यादा रीट्वीट कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).