जिराफ पर बैठने के लिए Zoo की जाली पार कर गया शख्स, पीठ पर बैठते ही हुआ कुछ ऐसा... देखें वायरल वीडियो
कजाकिस्तान में एक आदमी की दबंगई सामने आई है जिसे देखकर सभी हैरान हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स जिराफ की जाली पार कर जू के अंदर घुस गया और जिराफ पर बैठ गया.ये घटना शिमकेंट जू की है.
कजाकिस्तान में एक आदमी की दबंगई सामने आई है जिसे देखकर सभी हैरान हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स जिराफ की जाली पार कर जू के अंदर घुस गया और जिराफ पर बैठ गया.ये घटना शिमकेंट जू की है. ये करते हुए शख्स को थोड़ा भी डर नहीं लगा, क्योंकि वो नशे में था. वीडियो को पांच दिन पहले तुर्केस्तान टुडे नामक एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया था. शख्स जाली पार कर जिराफ पर बैठने एमिन कामयाब हो जाता है, लेकिन जिराफ उसे अपनी पीठ पर से गिरा देता है. कुछ सेकेण्ड तक शख्स जमीन पर गिरा रहता है उसके बाद उठकर वापस अपनी जगह आ जाता है.
ऐसा करने से शराबी शख्स के साथ मौजूद उसे रोकने लगे, लेकिन वो शख्स रुका नहीं, जिसकी खामियाजा उसे भुगतना पड़ा.
आइए आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो.
ख़बरों के मुताबिक जू में अवैध तरीके से घुसने वाले इस शख्स की तलाश पुलिस तलाश में जुटी हुई है. शख्स के मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

