बेटी की तरह मास्क, विग और कपड़े पहन जेल से भागा गैंगस्टर, पुलिस ने पकड़ा, देखें वायरल वीडियो
ब्राजील के एक गैंग लीडर को रियो डी जेनेरो के जेल प्रहरियों ने पकड़ लिया क्योंकि उसने विसिटिंग आर्स के दौरान भागने की कोशिश की. उसकी प्लानिंग बेटी का रूप लेकर सामने वाले दरवाजे से भागने की थी. Clauvino da Silva नाम के गैंगस्टर ने अपनी ही बेटी का भेष बनाया और जेल से भागने की कोशिश की. सिल्वा की 19 वर्षीय बेटी उससे जेल में मिलने आई थी.
ब्राजील के एक गैंग लीडर को रियो डी जेनेरो के जेल प्रहरियों ने पकड़ लिया क्योंकि उसने विसिटिंग आर्स के दौरान भागने की कोशिश की. उसकी प्लानिंग बेटी का रूप लेकर सामने वाले दरवाजे से भागने की थी. Clauvino da Silva नाम के गैंगस्टर ने अपनी ही बेटी का भेष बनाया और जेल से भागने की कोशिश की. सिल्वा की 19 वर्षीय बेटी उससे जेल में मिलने आई थी. जिसके बाद आरोपी ने हुबहू उसकी तरह मास्क और विग, पिंक टीशर्ट, चस्मा और टाईट जीन्स और सैंडल पहनकर उसका रूप धर लिया और उसे वहीँ छोड़कर भाग निकला. आरोपी भागने में कामयाब हो गया था, लेकिन जेल अधिकारियों ने उसकी चाल और घबराहट से उसे धर लिया. भाईसाहब ने अवतार तो लड़की का ले लिया था लेकिन अपनी चाल नहीं बदल पाए. लड़की का रूप लेने के बाद भी चल मर्दों की तरह रहे थे. जिसकी वह से पकड़े गए. उसे पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में आरोपी सिल्वा को पुलिस अधिकारी मास्क, विग और कपड़े उतारने के लिए कह रहे हैं और शख्स विग और मास्क उतारता हुआ दिखाई दे रहा है.
देखें वीडियो:
यह भी पढ़ें: अजब-गजब: इस 39 वर्षीय महिला को हैं 38 बच्चे, 12 साल की उम्र हुई थी शादी, देखें वीडियो
अधिकारियों का कहना है कि डा सिल्वा ब्राजील में सबसे शक्तिशाली आपराधिक समूहों में से एक रेड कमांड का लीडर था, जो रियो के बड़े हिस्से में नशीले पदार्थों की तस्करी करता था. उसकी असफल भागने की कोशिश के बाद जेल के अधिकारियों ने उसे कड़ी निगरानी और सुरक्षा वाली जेल में ट्रांसफर कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

