देश

मुंबई: 26 वर्षीय शख्स साइकल से करता था महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई के मलाड में एक मनचले का लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. 26 वर्षीय नबी शेख नाम का आरोपी रोज साइकिल लेकर उसी वक्त निकालता था जिस वक्त लड़कियों का स्कूल छूटता था. वहां खड़े होकर वो लड़कियों को घूरता था और लड़की को अकेली पाकर उसके पीछे साइकिल लेकर चलता था

मुंबई: 26 वर्षीय शख्स साइकल से करता था महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुष्कर्म (Photo Credits : Pixabay)

मुंबई के मलाड में एक मनचले का लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. 26 वर्षीय नबी शेख नाम का आरोपी रोज साइकिल लेकर उसी वक्त निकालता था जिस वक्त लड़कियों का स्कूल छूटता था. वहां खड़े होकर वो लड़कियों को घूरता था और लड़की को अकेली पाकर उसके पीछे साइकिल लेकर चलता था और मौका पाकर छेड़छाड़ कर साइकिल पर बैठकर भाग जाता था. 24 जुलाई को आरोपी ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता ने ट्वीट के जरिए दी. पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज खंगाल डाला लेकिन उसे आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर नहीं आया. जिसके बाद सादी वर्दी में पुलिस वालों ने एसएनडीटी स्कूल के पास फील्डिंग लगाई. पुलिस की ये तरकीब काम कर गई और आरोपी को पहचानते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस पूरे मामले की पुष्टि के लिए पुलिस एसएनडीटी कॉलेज में छात्रा के पास गई और उसका बयान लिया. छात्रा ने पुलिस को अपने साथ हुई छेड़छाड़ की बात बताई.

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने नाबालिग पर फेंका तेजाब, लड़की की हालत गंभीर

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को 1 अगस्त तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. घटना की जांच मालाड पुलिस कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).