बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों का वीडियो शेयर कर लोगों से की मास्क लगाने की अपील, देखें वीडियो
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में बीसीसीआई ने एक वीडियो अपने आधाकारिक वेबसाइट पर शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली, सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और सचिन तेंदुलकर जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी लोगों को मौजूदा हालात को देखते हुए मास्क पहनने का कारण बता रहे हैं.