जब कुलदीप यादव को धोनी ने कहा था- मैं पागल हूं जो 300 वनडे खेला हूं
भारतीय टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने प्रजेंटेटर जतिन सप्रू के साथ बातचीत करते हुए अपने क्रिकेट लाइफ और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बताया है. कुलदीप यादव ने बताया कि 'माही भाई (MS Dhoni) को मैदान में वैसे तो गुस्सा बहुत कम ही आता है.
नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने प्रजेंटेटर जतिन सप्रू (Jatin Sapru) के साथ बातचीत करते हुए अपने क्रिकेट लाइफ और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बारे में बताया है. कुलदीप यादव ने बताया कि 'माही भाई (MS Dhoni) को मैदान में वैसे तो गुस्सा बहुत कम ही आता है, लेकिन एक बार जब हम इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ T20 इंटरननेशनल मैच खेल रहे थे, तब मैंने उन्हें गुस्सा करते हुए देखा था.'
कुलदीप यादव ने बताया, 'इस मैच में श्रीलंका के कुसल परेरा ने मेरी गेंद पर कवर के ऊपर से चौका लगाया. धोनी ने विकेट के पीछे से चिल्लाते हुए मुझे कवर और पॉइंट समेत फील्डिंग में बदलाव के बारे में कहा, लेकिन मैं उनकी बात सुन नहीं पाया और इसके ठीक बाद परेरा ने मेरी गेंद पर रिवर्स स्वीप में चौका जड़ दिया. इसके बाद वह मेरे पास आए और कहा 'मैं पागल हूं, 300 वनडे खेला हूं और समझा रहा हूं यहां पर.'
इसके अलावा कुलदीप ने जतिन के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें जब पहली बार भारतीय टीम में चुना गया तो वह कितना इमोशनल हो गए थे.
यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने कहा- राहुल-पंत अच्छा कर रहे हैं, लेकिन धोनी की कमी खल रही
जतिन सप्रू द्वारा यह पूछे जानें पर कि वह लॉकडाउन के दौरान घर पर क्या कर रहे हैं तो उन्होंने बताया कि वह सुबह में पूरी नींद सोकर उठते हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने कुछ पेटिंग्स भी दिखाए जिसे उन्होंने खुद बनाए हैं.
बात करें कुलदीप यादव के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए छह टेस्ट मैच खेलते हुए 10 इनिंग्स में 24 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के लिए 60 वनडे मैच खेलते हुए 58 इनिंग्स में 104 सफलता प्राप्त की है. कुलदीप के नाम T20 क्रिकेट में 40 मैच में 39 विकेट दर्ज है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

