क्रिकेट

India Likely Playing XI For 1st ODI vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है. पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती संतुलित प्लेइंग इलेवन चुनने की होगी.

India Likely Playing XI For 1st ODI vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team ODI Series 2026: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज के साथ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम इंडिया में वापसी होगी. खास बात यह है कि इस सीरीज में विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. यह भी पढ़ें: Team India World Record: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में लगाए सबसे ज्यादा छक्के; पाकिस्तान टॉप-5 में सबसे पीछे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है. पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती संतुलित प्लेइंग इलेवन चुनने की होगी. लंबे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हो रही है. ऐसे में फैंस की नजर इस बात पर रहेगी कि पहले मुकाबले में किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और किन खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ेगा.

भारत की बल्लेबाजी इस सीरीज में बेहद मजबूत नजर आ रही है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि विराट कोहली तीसरे नंबर पर उतरेंगे. श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में चौथे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं, जबकि छठे स्थान के लिए यशस्वी जायसवाल सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

बल्लेबाजी और ऑलराउंडर्स में दिखेगा संतुलन

मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी टीम को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर का विकल्प देंगे. रविंद्र जडेजा निचले क्रम में बल्लेबाजी के साथ स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.

गेंदबाजी में सिराज-जडेजा पर बड़ी जिम्मेदारी

स्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जोड़ी नजर आ सकती है. तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ संभाल सकते हैं. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ओवर डाल सकते हैं.

इन खिलाड़ियों को करना पड़ सकता है इंतजार

पहले वनडे में युवा बल्लेबाज नमन धीर और ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. केएल राहुल के विकेटकीपर के रूप में उपलब्ध होने के कारण जुरेल के लिए मौका बनना मुश्किल दिख रहा है. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नबी को भी शुरुआती मुकाबले में अंतिम एकादश में जगह मिलना कठिन नजर आ रहा है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11 (IND vs WI 1st ODI Predicted Playing XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2026 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).