Ajmer Sharif Urs 2024: हजरत ख्वाजा गरीब नवाज का 812वां उर्स शुरू! अजमेर में दूर-दराज से आये श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत!
सैयद गुलबुद्दीन सखी, खादिम के अनुसार शिकवे-शिकायतों की यह बड़ी अनोखी रस्म होती है. श्रद्धालु अपनी फरियादों के अनुसार एक अनोखा अनुष्ठान करते हैं. उस समय उन्हें हम पीने के लिए चंदन-युक्त पानी देते हैं. यह पवित्र जल चंदन, गुलाब जल, इत्र, और केवड़ा का मिश्रण होता है, जिसे प्रत्येक वर्ष दरगाह पर लगाया जाता है.