Hal Shashthi 2020: हलषष्ठी कब है और क्यों मनाया जाया है यह पर्व? जानें इस दिन किन-किन बातों का रखें परहेज
भाद्रपद मास की कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि के दिन हलषष्ठी की पूजा-अर्चना की जाती है. विभिन्न स्थानों पर इसे हलषष्ठी, हलछठ , हरछठ व्रत, चंदन छठ, तिनछठी, तिन्नी छठ, ललही छठ, कमर छठ, अथवा खमर छठ आदि के नामों से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था, इसीलिए इसे बलराम जयंती के नाम से भी जाना जाता है.