Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
रात के दौरान ही गैस पूरे घर में फैल गई और सोते समय परिवार के सभी सदस्य इसकी चपेट में आ गए. सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने और परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों को शक हुआ. कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई.
चित्तूर: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिला के पुंगनूर कस्बे में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. यहां घर के अंदर रातभर बाइक का इंजन चालू रहने से फैली जहरीली गैस के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं. यह घटना पुंगनूर के त्यागराजू स्ट्रीट इलाके की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार परिवार के मुखिया ने हाल ही में अपनी बाइक का इंजन बोर करवाया था. मैकेनिक ने उन्हें सलाह दी थी कि इंजन के नए पार्ट्स को सेट करने के लिए कुछ समय तक बाइक को लगातार चलाना होगा. इसी सलाह के बाद उन्होंने बाइक को घर के अंदर खड़ा कर उसका इंजन चालू छोड़ दिया. Andhra Pradesh Shocker: आंध्र प्रदेश में हृदयविदारक घटना, आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने तीन मासूम बेटों की हत्या कर खुद भी दी जान, एक साल पहले पत्नी ने भी की थी आत्महत्या
रात के समय ठंड अधिक होने के कारण परिवार ने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दीं. ऐसे में बाइक से निकलने वाला धुआं और जहरीली गैस कमरे में ही जमा होती रही. विशेषज्ञों के मुताबिक यह गैस संभवतः कार्बन मोनोऑक्साइड थी, जो रंगहीन और गंधहीन होती है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी पैदा कर देती है.
रात के दौरान ही गैस पूरे घर में फैल गई और सोते समय परिवार के सभी सदस्य इसकी चपेट में आ गए. सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने और परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों को शक हुआ. कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. घर के अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए. परिवार के चारों सदस्य अचेत अवस्था में पड़े थे और कमरे में दमघोंटू माहौल था. तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि घर के अंदर बाइक का इंजन पूरी रात चालू रहा था और उसी से निकलने वाली गैस पूरे कमरे में फैल गई. बंद कमरे के कारण गैस बाहर नहीं निकल सकी और यही पूरे परिवार के लिए जानलेवा बन गई.
इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वाहन या जनरेटर जैसी मशीनों को कभी भी बंद कमरों के अंदर चालू न छोड़ें, क्योंकि इससे निकलने वाली गैस जानलेवा साबित हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2026 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

