देश

Prakasam Bus Fire: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में निजी बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 36 यात्री; ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार सुबह एक निजी बस में भीषण आग लग गई. ड्राइवर की तत्परता के कारण बस में सवार सभी 36 यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। यह बस हैदराबाद से तिरुपति की ओर जा रही थी.

Prakasam Bus Fire: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में निजी बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 36 यात्री; ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

अमरावती/प्रकाशम, 15 मई: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के प्रकाशम जिले (Prakasam District) में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) टल गया. 'कावेरी ट्रेवल्स' (Kaveri Travels) की एक निजी बस में अचानक आग लग गई, जिसमें सवार 36 यात्री बाल-बाल बच गए. यह घटना उलावपाडू मंडल (Ulavapadu Mandal) के भीमवरम अड्डा रोड (Bhimavaram Adda Road) पर हुई. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

जानकारी के अनुसार, बस हैदराबाद से तिरुपति की ओर जा रही थी. तड़के जब बस भीमवरम अड्डा रोड के पास पहुंची, तो ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देखा. खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए सतर्क किया. यात्रियों के उतरते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. यह भी पढ़ें: Karnataka Bus Fire Video: कर्नाटक के विजयपुरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक की टक्कर में दोनों में लगी आग

दमकल विभाग की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.  पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच के लिए केस दर्ज कर लिया गया है. यात्रियों ने समय पर सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ड्राइवर का आभार व्यक्त किया है.

आंध्र और तेलंगाना में बढ़ती आग की घटनाएं

हाल के महीनों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बस में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जो सड़क सुरक्षा और वाहनों के रखरखाव पर सवाल खड़े करती हैं:

इन लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग से निजी बस संचालकों के खिलाफ सख्त सुरक्षा ऑडिट की मांग की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2026 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).