2008 Mumbai Attacks: मुंबई पर आतंकी हमले की 13वीं बरसी! क्यों और कैसे बंधक बनी मुंबई?
मुंबई देश की 'शान' ही नहीं, बल्कि आर्थिक आधार भी है, जिस पर देश के मूलभूत विकास का दायित्व होता है. इसलिए यहाँ यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि देश को बाहरी आक्रामकों से सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था को चाक-चौबंद करते समय हमें देश सुरक्षा के साथ-साथ मुंबई को विशेष सुरक्षा दिलाना जरूरी है, विशेषकर तब, जब हमारे अधिकांश पड़ोसी देश दुश्मन हों, और हमारे सुरक्षातंत्र पर आघात करने को तत्पर रहते हों.