मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
शबाना आजमी की कर का 18 जनवरी को मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गईं थी. अब उनका उपचार मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है जहां से उनकी सेहत को लेकर ये लेटेस्ट जानकारी सामने आई है.
सैफ अली खान ने मीडिया को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि अंग्रेजों के आने से पहले यहां भारत का अपना कोई कॉन्सेप्ट नहीं था जिसके चलते लोग उनपर काफी नाराज हैं. इस मामले में अब हस्तक्षेप करते हुए बीजेपी की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने सैफ को बेटे 'तैमूर' के नाम पर आड़े हाथ लेते हुए ट्रोल किया है.
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है वो इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. हाल ही में दिल्ली में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कंगना ने दीपिका पादुकोण स्टारर ‘छपाक’ के प्रमोशन के दौरान बनाए गए टिक टॉक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जहां आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं वहीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनके साथ अपनी फोटोज पोस्ट करके स्पेशल अंदाज में विश किया है.
दीपिका पादुकोण में हाल ही में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर बनी फिल्म 'छपाक' के प्रचार के दौरान एक टिक टोक वीडियो बनाया था जिसे देखकर लोग काफी नाराज हैं.
सलमान खान पर आरोप लगाते हुए स्वयंघोषित फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान ने कहा है कि वो बिग बॉस 13 के इन दो कंटेस्टेंट्स का करियर बर्बाद कर रहे हैं.
आयुष्मान खुराना की आनेवाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. फिल्म के इस ट्रेलर में आयुष्मान और एक्टर जितेंद्र कुमार के बीच की समलैंगिक प्रेम कहानी को पेश किया गया है.
दिशा पटानी सोशल मीडिया पर अपने हॉट अंदाज से तहलका मचा रही हैं. इन दिनों फिल्म 'मलंग' के शूट में व्यस्त चल रही दिशा सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटोज के चलते काफी चर्चा में हैं.
शबाना आजमी की कार का 18 जनवरी की शाम को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गईं थी. उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ,इ भर्ती कराया गया है और वो अब भी आईसीयू में भर्ती हैं.
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का फर्स्ट पोस्टर इसके मेकर्स ने आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस पोस्टर में बिग बी बेहद दिलचस्प अंदाज में नजर आ रहे हैं.
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है. ये फिल्म 10 दिन में अब तक 160 करोड़ के पार की कमाई कर चुकी है. फिल्म की कहानी और इसके किरदारों की भी काफी प्रशंसा की जा रही है.
उर्वशी रौतेला ने शबाना आजमी के कार एक्सीडेंट की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट को लेकर अब सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
सलमान खान 'बिग बॉस 13' में घरवालों के ड्रामा से काफी परेशान हो चुके हैं. इस वीकेंड का वॉर में एक बार फिर वो घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. विशाल आदित्य सिंह ने मधुरिमा तुली के मुंह पर पानी फेंका तो वहीं उन्होंने उनके उन्हें फ्राय पैन से मारा. अब आज के एपिसोड में सलमान इनकी जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए.
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी का निधन हो गया जिसके बाद 'धड़क' एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखर अपनी नानी को याद किया है.
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. एसिड अटैक लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शक नहीं पहुंच रहे हैं जिसके कारण फिल्म के मेकर्स को काफी नुक्सान भी सहना पड़ रहा है.
साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' को देखने के बाद ट्विटर पर इसे लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की है. इतना ही नहीं उन्होंने एम सी शेर उर्फ़ सिद्धान्त चतुर्वेदी से एक स्पेशल डिमांड भी की है.
कार्तिक आर्यन ने अपनी मॉम का ये पुराना सपना पूरा करके सभी का दिल जीत लिया है. कार्तिक ने उनके लिए एक बेहद शानदार मिनी कूपर कार खरीदी है जिसकी कीमत 43 करोड़ से भी ज्यादा की है.
सैफ अली खान और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर 17 जनवरी, शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया. अब फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद पिता सैफ अली खान ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रया दी है.
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म 'लव आज कल' का ऑफिशियल ट्रेलर मेकर्स ने आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के ये ट्रेलर रोमांस और साथ ही इमोशन्स की भरा हुआ नजर आता है.
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' जहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन दर्ज कर रही है वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' एक हफ्ते में 30 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है.