शाहिद कपूर की नानी का हुआ निधन, भाई ईशान खट्टर ने इमोशनल पोस्ट लिखकर किया याद
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी का निधन हो गया जिसके बाद 'धड़क' एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखर अपनी नानी को याद किया है.
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) की नानी खदीजा अजीम (Khadija Azeem) का निधन (Death) हो गया जिसके चलते उनके परिवार में शोक का माहोल है. ईशान ने खुद इस दुखद जानकारी को ट्विटर पर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है, अपने इस पोस्ट में ईशान ने अपने परिवार ने अपनी नानी के महत्त्व को दर्शाते हुए उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया है. ईशान ने अपने फैमिली एल्बम से अपनी नानी की कुछ यादगार फोटोज भी शेयर की है.
ईशान ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "अम्मी...आपने हमारे भीतर समझदारी, आग, ज्ञान, सब्र, महत्त्व जैसे गुण भरे. आप एक स्वंत्रतता सैनानी, लेखिका, ट्रांसलेटर, संपादक, बहन, पत्नी, मां, आंटी, दादी, दोस्त, सलाहकार और न जाने कितना कुछ थी. आपके जैसे लोग अब और नहीं मिलते. ये मेरा भाग्य था कि आप मेरे जीवन में आए. आपकी बड़ी मौजूदगी का एक छोटा सा हिस्सा मैं हमेशा अपने साथ रखता हूं. आपको कभी भी वो भूल नहीं पाएगा जिसकी जिंदगी में आपका असर रहा है."
सोशल मीडिया पर शेयर किये हुए फोटोज के बारे में बताते हुए ईशान ने लिखा, "पहली फोटो में दाई ओर हैं मेरी नानी खदीजा अजीम और उनके साथ हैं उनकी बहन और मेरी ग्रैंड आंट. यहां वो अपने बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में खुशी से भरी हुई हैं. दूसरी फोटो में वो अपने दो बेटे, मेरे मामू और मेरी मां के साथ हैं. तीसरी फोटो में हैं उनकी सबसे फेवरेट आंट और मॉम."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2020 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

