VIDEO: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, मेथेनॉल गैस से भरा टैंकर पलटा; खाली कराया गया करीब 1 KM का एरिया
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक और बड़ा हादसा हुआ है. इस बार मेथेनॉल गैस से भरा हुआ एक टैंकर पलट गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। टैंकर से गैस लीक होने की वजह से सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के एक किलोमीटर के इलाके को खाली करा लिया गया है
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बार फिर हादसा हुआ है. इस बार मेथेनॉल गैस से भरा हुआ एक टैंकर पलट गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. टैंकर से गैस लीक होने की वजह से सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के एक किलोमीटर के इलाके को खाली करा लिया गया है. मौके पर सिविल डिफेंस की टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी है. गैस लीक होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं अजमेर-दिल्ली हाईवे पर यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक ने अजमेर-दिल्ली हाईवे पर एक एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिससे टैंकर पलट गया और जोरदार धमाका हुआ.धमाके के बाद आग के गोले ने 34 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में 19 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

