कार्तिक आर्यन ने पूरा किया मां का सपना, खरीदी 43 करोड़ की Mini Cooper कार, देखें Photos
कार्तिक आर्यन ने अपनी मॉम का ये पुराना सपना पूरा करके सभी का दिल जीत लिया है. कार्तिक ने उनके लिए एक बेहद शानदार मिनी कूपर कार खरीदी है जिसकी कीमत 43 करोड़ से भी ज्यादा की है.
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों सफलता के पायदान चढ़ते ही जा रहे हैं. कार्तिक ने अपनी सफलता हासिल करने के बाद अब अपनी मां का एक ऐसा सपना पूरा किया जो बीते काफी समय से अधुरा था. उन्होंने अपनी मॉम को एक बेहद शानदार मिनी कूपर कार (Mini Cooper) गिफ्ट के रूप में दी है. इस गाड़ी की कीमत मार्केट में 43.39 करोड़ बताई जा रही है.
कार्तिक ने ये गाड़ी अपनी मॉम को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट की है. ये मिनी कूपर की कनवर्टिबल कार (Mini Cooper Convertible Car) है जिसके लुक और फीचर्स भी कमाल के हैं. कार्तिक जब एक्टर नहीं बने थे ये उस समय की बात है जब उनकी मां ने इस गाड़ी का जिक्र उनसे किया था.
अब कार्तिक ने अपनी मां को ये गाड़ी तोहफे में देकर उन्हें भी सरप्राइज कर दिया. इतना ही नहीं, कार्तिक खुद अपनी इस गाड़ी में मॉम को राइड पर ले गए. उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रही है.
मुंबई की सड़कों पर मजे से अपनी मॉम के साथ इस गाड़ी में घुमते नजर आए. बता दें कि कार्तिक जल्द ही फिल्म ‘लव आज कल’ में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे. बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया जो अब काफी चर्चा में भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2020 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

