बॉलीवुड

Tanhaji Box Office Day 10: तानाजी की कमाई पहुंची 200 करोड़ के करीब, टोटल कलेक्शन कर देगा हैरान 

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है. ये फिल्म 10 दिन में अब तक 160 करोड़ के पार की कमाई कर चुकी है. फिल्म की कहानी और इसके किरदारों की भी काफी प्रशंसा की जा रही है.

Tanhaji Box Office Day 10: तानाजी की कमाई पहुंची 200 करोड़ के करीब, टोटल कलेक्शन कर देगा हैरान 
तानाजी फिल्म पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

Tanhaji Box Office Collection Day 10: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने अपने रिलीज के 10 दिनों में 166 करोड़ के करीब की कमाई कर चुकी है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार है. इस फिल्म को देखने के लिए दिन प्रतिदिन सिनेमाघरों में दर्शक पहुंच रहे हैं और इसी के चलते इसकी कमाई में भी बढ़िया बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

फिल्म के कलेक्शन ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) को पछाड़ते हुए अपनी जीत पक्की कर ली है. अजय देवगन और काजोल स्टारर इस फिल्म को समीक्षकों से भी बढ़िया रिस्पोंस मिला था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये फिल्म अजय देवगन की दूसरी ऐसी फिल्म बन जाएगी जिसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

ये फिल्म शूरवीर मराठा तानाजी मालुसरे की कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि मराठी साम्राज्य के लिए कोंढ़ाणा किले को जीतने के लिए किस तरह से उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी थी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री होगी अजय देवगन स्टारर ‘तानाजी’, उद्धव सरकार जल्द करेगी घोषणा

फिल्म में अजय समेत इसके सभी किरदारों के कामों को भी खूब प्रशंसा की जा रही है. इसी के साथ इस फिल्म को उत्तरप्रदेश हरियाणा में टैक्स फ्री भी कर दिया गया.  ऐसे में फिल्म की कमाई में भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2020 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).