Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer: आयुष्मान खुराना की समलैंगिक लव स्टोरी का रोमांटिक ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
आयुष्मान खुराना की आनेवाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. फिल्म के इस ट्रेलर में आयुष्मान और एक्टर जितेंद्र कुमार के बीच की समलैंगिक प्रेम कहानी को पेश किया गया है.
- Read in
- English
Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer: आयुष्मान खुराना (Ayushmaan Khurana) की आनेवाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. फिल्म के इस ट्रेलर में आयुष्मान और एक्टर जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) के बीच की समलैंगिक प्रेम (Gay Love Story) कहानी को पेश किया गया है. कोटा फैक्ट्ररी में नजर आ चुके जितेंद्र कुमार अब इस फिल्म में भी दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे. फिल्म में 'बधाई हो' स्टार्स नीना गुप्ता और गजराज राव भी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे.
फिल्म का ये ट्रेलर लाइट हार्टेड कॉमेडी से भरा हुआ है और साथ ही हमारे समाज में समलैंगिक रिलेशनशिप्स को लेकर भी लोगों को मानसिकता को दर्शाता है. आयुष्मान और जितेंद्र यहां अपनी कॉमिक और एंटरटेनिंग अंदाज में काफी जबरदस्त नजर आ रहे हैं.
फिल्म के इस ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, "जीतेगा प्यार, मानेगा पूरा परिवार."
Jeetega pyaar, maanega pura parivaar! #ShubhMangalZyadaSaavdhan 👬 ♥ trailer out now!https://t.co/8IHmIPdHFi@smzsofficial@raogajraj @Neenagupta001 @Farjigulzar @iammanurishi @SunitaRajwar @maanvigagroo @Panawasthy_31 #NeerajSingh
Written and directed by @HiteshKewalya
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) January 20, 2020
फिल्म का ट्रेलर यहां देखें:
इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्य ने आनंद एल राय आयर भूषण कुमार के साथ मिलकर किया है. ये फिल्म 21 फरवरी, 2020 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2020 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

