बॉलीवुड

Jhund First Poster: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का रोमांचक पोस्टर हुआ रिलीज, इस अंदाज में दिखे बिग बी

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का फर्स्ट पोस्टर इसके मेकर्स ने आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस पोस्टर में बिग बी बेहद दिलचस्प अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Jhund First Poster: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का रोमांचक पोस्टर हुआ रिलीज, इस अंदाज में दिखे बिग बी
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

Amitabh Bachchan Jhund First Poster:  अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 'झुंड' से उनका फर्स्ट पोस्टर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर को खुद बिग बी (Big B) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ये फिल्म 'स्लम सॉकर' (Slum Soccer) एनजीओ चलने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विकास बरसे के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन मराठी हिट फिल्म 'सैराट' के डायरेक्टर नागराज मंजुले (Nagraj Manjule) कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "झुंड की पहली झलक'." इस पोस्टर में बिग बी हूडी पहने हुए एक स्लम एरिया के सामने खड़े नजर आए. इसी के साथ उनके सामने एक फुटबॉल भी पड़ा देखा गया. ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को आंख में हुई ये दिक्कत, महानायक ने फोटो शेयर करके लिखा ये इमोशनल मैसेज

आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है. बिग बी के साथ इस फिल्म की घोषणा नागराज मंजुले ने पिछले साल ही कर दी है और कुछ ही समय पहले इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी गई.

आपको बता दें कि इस फिल्म के अलावा बिग बी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2020 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).