बॉलीवुड

Shabana Azmi Car Accident: शबाना आजमी के लिए दुख जताकर Troll हुईं उर्वशी रौतेला, लोगों ने कहा- अपना दिमाग भी इस्तेमाल किया करो

उर्वशी रौतेला ने शबाना आजमी के कार एक्सीडेंट की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट को लेकर अब सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

Shabana Azmi Car Accident: शबाना आजमी के लिए दुख जताकर Troll हुईं उर्वशी रौतेला, लोगों ने कहा- अपना दिमाग भी इस्तेमाल किया करो
शबाना आज़मी और उर्वशी रौतेला (Photo Credits: Instagram)

Shabana Azmi Car Accident: बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी का 18 जनवरी की शाम को एक्सीडेंट हो गया था. इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें भी आईं जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) उपचार के लिए ट्रान्सफर किया गया. इस घटना के बाद बॉलीवुड समेत अन्य क्षेत्रों से कई बड़े लोग उनसे मिलने और उनका हाल जानने के लिए पहुंचे थे. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने भी इस घटना को लेकर अपना दुख प्रकट किया था जिसके लिए अब उन्हें खूब ट्रोल (Troll) किया जा रहा है.

उर्वशी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "एक्सीडेंट में शबाना आजमी के चोटिल होने की खबर से परेशान हूं. मैं उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करती हूं." अब उर्वशी के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोगों ने कहा कि उन्होंने कॉपी-पेस्ट करके ये ट्वीट किया है. ये भी पढ़ें: शबाना आजमी की कार का हुआ एक्सीडेंट, ड्राईवर के खिलाफ FIR दर्ज

पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी तरह का एक ट्वीट करते हुए शबाना आजमी के इस एक्सीडेंट पर अपनी चिंता व्यक्त की थी. अब उनके ट्वीट करने के बाद उर्वशी ने भी हुबहू ऐसा ही ट्वीट किया है. इस वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है.

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "तुमने कॉपी क्यों किया? तुम रिट्वीट भी कर सकती थी."

इसी प्रकार उन्हें ट्रोल करते हुए कई सारे ट्वीट्स देखने को मिले हैं.

ये भी पढ़ें: शबाना आजमी से अस्पताल मिलने पहुंचे अनिल कपूर, तब्बू और फरहान अख्तर संग कई सेलेब्स, देखें तस्वीरें

आपको बता दें कि कोकिलाबेन अस्पताल में शबाना आजमी का हालचाल जानने उनके पति जावेद अख्तर, बेटे फरहान अख्तर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर समेत कई सारे सेलिब्रिटीज पहुंचे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2020 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).