बॉलीवुड

Shabana Azmi Health Update: शबाना आजमी की सेहत में हो रहा है सुधार लेकिन 48 घंटे तक रहेंगी ICU में भर्ती

शबाना आजमी की कर का 18 जनवरी को मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गईं थी. अब उनका उपचार मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है जहां से उनकी सेहत को लेकर ये लेटेस्ट जानकारी सामने आई है.

Shabana Azmi Health Update: शबाना आजमी की सेहत में हो रहा है सुधार लेकिन 48 घंटे तक रहेंगी ICU में भर्ती
शबाना आजमी (Photo Credits: Instagram)

Shabana Azmi Health Update: बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी की सेहत में अब सुधार हो रहा है. उनका उपचार मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) में चल रहा है जहां से खबर आ रही है कि उनकी सेहत अब पहले से ठीक है और खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि उनके एमआरआई स्कैन (MRI Scan) की रिपोर्ट्स भी पॉजिटिव है लेकिन उन्हें अभी आईसीयू से बाहर आने में थोड़ा समय जरूर लग सकता है.

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, शबाना आजमी के सभी रिपोर्ट्स बढ़िया हैं लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अभी कम से कम 48 घंटे तक आईसीयू में रखने का फैसला किया है. ये बात बोनी कपूर ने मीडिया को बताई है.

ये भी पढ़ें: शबाना आजमी अब भी ICU में हैं भर्ती, जावेद अख्तर ने बताया उनकी तबीयत का हाल

उन्होंने कहा कि शबाना की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. उन्हें अब सेडेटिव नहीं दिया जा रहा है. लेकिन अभी उन्हें कम से कम 48 घंटे तक आईसीयू (ICU) में रखा जाएगा.

आपको बता दें कि शबाना आजमी के जख्मी होने के बाद अब तक कई सारे बॉलीवुड उनसे मिलने कोकिलाबेन अस्पताल पहुंच चुके हैं. इनमें जजोया अख्तर, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के अलावा फरहान की पूर्व पत्नी अधुना भबानी, विपुल शाह, आशुतोष, और सुनीता गोवारीकर, फराह खान, रितेश सिधवानी, विक्की कौशल और जीतेंद्र समेत अन्य कई लोग मौजूद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2020 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).