Tanhaji vs Chapaak Box Office Report: तानाजी ने की बंपर कमाई तो वहीं कमजोर पड़ी छपाक
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' जहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन दर्ज कर रही है वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' एक हफ्ते में 30 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है.
Tanhaji vs Chapaak Box Office Report: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) और साथ ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' के फर्स्ट वीक कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं. इन्हें देखने के बाद ये बात साफ है कि तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर छपाक को काफी पीछे छोड़कर अपनी जीत दर्ज कर करा ली है. ता नाजी ने अपने फर्स्ट वीक में जहां 118.91 करोड़ की कलेक्शन की है वहीं छपाक ने महज 28.38 करोड़ रूपए बटोरे हैं.
हैरानी की बात ये है कि दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 30 करोड़ की आमदनी भी नहीं की है. बॉक्स ऑफिस पर तानाजी का क्रैज और साथ ही दीपिका के जेएनयू (JNU) दौरे के कारण हुई नेगेटिव पब्लिसिटी का असर अब 'छपाक' की कमाई पर भी पड़ता नजर आ रहा है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर तानाजी और छपाक, इन दोनों ही फिल्मों की कलेक्शन की जानकारी को शेयर करते हुए ट्वीट किया है.
आपको बता दें कि फिल्म 'तानाजी' कहानी है महाराष्ट्र के शूरवीर मार्था सूबेदार तानाजी: द मालुसरे की. वहीं छपाक असल घटना से प्रेरित कहानी पर आधारित है. ये कहानी है एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल और उनके संघर्ष की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

