Love Aaj Kal Official Trailer: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर 'लव आज कल' का रोमांटिक ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म 'लव आज कल' का ऑफिशियल ट्रेलर मेकर्स ने आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के ये ट्रेलर रोमांस और साथ ही इमोशन्स की भरा हुआ नजर आता है.
Love Aaj Kal Official Trailer: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) का ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. फिल्म के इस ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा और इमोशन्स ये सभी चीजें देखने को मिलती है. फिल्म में सारा और कार्तिक के आलवा एक्ट्रेस आरुशी शर्मा और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में हैं.
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने आज इस फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "1990 से लेकर 2020 तक, प्यार वैसा ही है बस अंदाज अलग है. #लवआजकलट्रेलर."
1990 se lekar 2020 tak, pyaar same hai, bas andaaz alag hai. #LoveAajKalTrailerhttps://t.co/AWAewrfwSV@TheAaryanKartik #SaraAliKhan #ImtiazAli #DineshVijan @WeAreWSF @MaddockFilms @jiostudios @JioCinema @Shibasishsarkar @RandeepHooda @ipritamofficial #LoveAajKal
— Reliance Entertainment (@RelianceEnt) January 17, 2020
फिल्म की कहानी को अलग दशक में सेट किया गया है. फिल्म के ट्रेलर में दर्शाया गया है कि किस तरह से 1990 में लव रिलेशनशिप्स हुआ करते थे और 2020 में अब ये कितना बदल गए हैं.
इसी के साथ फिल्म के मुख्य किरदार वीर और जो (कार्तिक और सारा) के प्रेम में भी कई अड़चने आती हैं और इन्हें अपने प्यार को बचाए रखने के लिए इसका सामना करना है.
इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने किया है और ये 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके और रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

