सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ये Photos पोस्ट करके रिलेशनशिप को किया कन्फर्म?
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जहां आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं वहीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनके साथ अपनी फोटोज पोस्ट करके स्पेशल अंदाज में विश किया है.
Sushant Singh Rajput 34th Birthday: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर जहां उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने उन्हें बेहद स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. रिया ने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ अपनी फोटोज शेयर की है. इनकी ये रोमांटिक फोटोज ने एक बार फिर इनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है.
रिया ने फोटोज को पोस्ट करके लिखा, "हैप्पी बर्थडे इस दुनिया के सबसे खूबसूरत व्यक्ति, तुम एक हीरे की तरह ही चमकते रहो." अपने इस पोस्ट में रिया ने सुशांत को टैग किया और हैशटैग लिखा 'बॉय विद ए गोल्डन हार्ट'.
गौरतलब है कि रिया और सुशांत ने मीडिया में अब तक अपने रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर नहीं लगाई है. लेकिन इन फोटोज को देखकर अब कहा जा रहा है कि रिया ने अपने रिश्ते को खुलकर सभी के सामने स्वीकार करना शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती से करना चाहते हैं शादी मगर एक्ट्रेस को चाहिए थोड़ा और समय?
कुछ ही समय पहले जब सुशांत डेंगू से पीड़ित थे तब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्य सुशांत का काफी ख्याल भी रख रहे हैं.
अब फैंस को भी उस पल का इंतजार है जब ये दोनों खुलकर मीडिया में अपने रिश्ते को कन्फर्म करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

