बॉलीवुड

Video: सैफ अली खान को नहीं भाया सारा अली खान-कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर? एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

सैफ अली खान और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर 17 जनवरी, शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया. अब फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद पिता सैफ अली खान ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रया दी है.

Video: सैफ अली खान को नहीं भाया सारा अली खान-कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर? एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और सैफ अली खान (Photo Credits: Youtube/ Instagram)

Love Aaj Kal Trailer: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'लव आज कल' का रोमांटिक ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के ट्रेलर में ये दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए. इसी के साथ फिल्म में सारा का बोल्ड (Bold) अंदाज भी देखने को मिला. अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर सारा के पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपना रिएक्शन दिया है. सैफ ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि उन्हें अपनी वाली फिल्म का ट्रेलर ज्यादा पसंद आया था. हालांकि उन्होंने कार्तिक और सारा को इस फिल्म के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं.

सैफ ने ट्रेलर देखने के बाद कहा, "कार्तिक और सारा, इन दोनों को ही इस फिल्म के लिए मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं. वैसे मुझे अपनी वाली फिल्म का ट्रेलर ज्यादा पसंद आया था."

ये भी पढ़ें: Love Aaj Kal Trailer: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने जमकर दिए किसिंग सीन्स, फिल्म से ज्यादा दोनों के Bold केमिस्ट्री की चर्चा

आपको बता दें कि सैफ अली खान ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'लव आज कल' में काम किया था. इस फिल्म को इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने निर्देशित किया था. अब तकरीबन 11 साल के बाद इस इम्तियाज कार्तिक और सारा की जोड़ी के साथ इस फिल्म को नए अंदाज में लेकर आए हैं.

इस फिल्म को 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2020 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).