मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में अपनी बहादुरी और मानवता की मिसाल कायम करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 390वीं जयंती है. छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना दैवत मानने वाले आज सभी लोग उन्हें नमन कर रहे है तत्था उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सलाम कर रहे हैं.
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' जल्द ही रिलीज होने जा रही है और अब इस फिल्म से इनका लुक इंटरनेट पर वायरल हो चला है. 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' में रणवीर कपिल देव तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आएंगी.
राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. अमर सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि आज उनके पिता की डेथ एनिवर्सरी है और साथ ही उनका स्वास्थ भी ठीक नहीं. इस नाजुक स्थिति में उन्हें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तरफ से एक संदेश मिला है.
फिल्म निर्देशक करण जौहर ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट असीम रियाज को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में एक साथ लॉन्च करने की रिपोर्ट्स को अफवाह करार दिया है. करण जौहर ने ट्विटर पर अपना बयान पोस्ट करके लोगों को गलत खबरों से आगाह किया है. इसी के साथ करण ने मीडिया से भी गलत और बेबुनियाद खबरों को न छापने का आग्रह किया है.
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इसकी वजह है मीरा का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मीरा जिम में हार्ड वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में देखा गया कि मीरा को उनके ट्रेन वेट लिफ्टिंग में मदद कर रहे हैं और वो यहां 40 किलो वजन उठा रही हैं.
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर सुष्मिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी मां के घर फंदे से लेकर खुदकुशी की. सुष्मिता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने अपने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत का कारण बताया है.
फिल्ममेकर राज कपूर के 23 वर्षीय बेटे शारूक कपूर का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शारूक अपनी मां सलीजा कपूर के साथ मक्का तीर्थ यात्रा पर थे. बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और वो कांप रहे थे जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. फिलहाल उनकी मौत की सही वजह सामने नहीं आई है. उनके पार्थिव शरीर को मक्का से वापस चेन्नई लाया जा रहा है.
बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने 2020 लिए अपने लेटेस्ट कैलेंडर को अपने परिवार के साथ मिलकर मीडिया की मौजूदगी में लॉन्च कर दिया है. इस कैलेंडर को 17 फरवरी, सोमवार की शाम को मुंबई में लॉन्च किया गया जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए. यहां वेटरन एक्ट्रेस रेखा समेत जैकी श्रॉफ, विद्या बालन और कई अन्य सेलिब्रिटीज पहुंचे थे.
बंगाल के मशहूर एक्टर एवं तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पाल को दिल का दौरा पड़ने के चलते मुंबई में उनका निधन हो गया. तापस ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली कलाकार के रूप में शुरू की थी. 61 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. 29 सितंबर, 1958 को जन्में तापस को टीएमसी की सीट पर पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा सीट से दो बार जीत हासिल हुई थी.
बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बूडी रतनानी के कैलेंडर का हर वर्ष फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस कैलेंडर में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के शानदार और यूनिक लुक्स देखने को मिलते हैं. इस अब डब्बू 2020 के लिए अपना नया कैलेंडर लेकर हाजिर हैं और लोग भी जानना चाहते हैं कि इस वर्ष किस सेलिब्रिटीज ने इसके लिए पोज किया है.
हैदराबाद में नवंबर, 2019 में वेटरनरी डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप के मामले ने पूरे देशभर को झकझोड़ कर रख दिया था. इस मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था बाद में जिनका क्राइम सीन पर ही एनकाउंटर कर दिया गया था.
आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने समाज में तलाक को लेकर बयान दिया था जिसके चलते उन्हें अब काफी आलोचानों का सामना करना पड़ रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस मुद्दे को लेकर ट्विटर पर मोहन भागवत की आलोचना की है.
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर दिन ब दिन कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है. फिल्म ने 3 दिनों में 30 करोड़ की कमाई भी नहीं की है.
फिल्म 'पंगा' में कबड्डी प्लेयर की भूमिका में दर्शकों का दिल जीतने के बाद कंगना रनौत अब जल्द ही इंडियन एयरफाॅर्स की जांबाज पायलट की भूमिका में नजर आएंगी. रोंनी स्क्रूवाला की अपकमिंग फिल्म 'तेजस' में वो आईएएफ पायलट की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.
भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल हाल ही में बटाला, पंजाब के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सभी का जमकर मनोरंजन करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर सनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कॉलेज में अपनी फिल्म 'गदर' के सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.
सलमान खान के सबसे हिट टीवी शो 'बिग बॉस 13' के विजेता की घोषणा कर दी गई और यहां सिद्धार्थ शुक्ला ने बाजी मारी. इस शो में टॉप 2 में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज थे. दोनों की काफी जबरदस्त फैन फॉलोविंग थी और ऐसे में इन दोनों के बीच विनर्स ट्रॉफी को लेकर कांटे की टक्कर थी.
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 में विजेताओं के चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे हैं. अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' को अवॉर्ड नहीं दिया गया जबकि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' को अवॉर्ड दिया गया.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज से लोगों के बीच बवाल मचा रही हैं. इंटरनेट पर उनका लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो सेमी न्यूड अंदाज में दिखाई दे रही हैं. उनके इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लोग उनके इरोटिक अंदाज के चलते हैरान हैं.
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सई मांजरेकर अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सई ने अपने इस फोटोशूट में बेहद रॉयल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं.