देश

RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर भड़की सोनम कपूर, ट्विटर पर लताड़ते हुए कही ये बड़ी बात

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने समाज में तलाक को लेकर बयान दिया था जिसके चलते उन्हें अब काफी आलोचानों का सामना करना पड़ रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस मुद्दे को लेकर ट्विटर पर मोहन भागवत की आलोचना की है.

RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर भड़की सोनम कपूर, ट्विटर पर लताड़ते हुए कही ये बड़ी बात
सोनम कपूर और आरएसएस चीफ मोहन भागवत (Photo Credits: Instagram/ Twitter)

आरएसएस चीफ मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) एक बार फिर अपने बयान के चलते विवादों से घिर गए हैं. हाल ही में आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय उन्होंने समाज में तलाक शिक्षा को लेकर बयान दिया था जिसके चलते उन्हें अब काफी आलोचानों का सामना करना पड़ रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी इस मुद्दे को लेकर ट्विटर पर मोहन भागवत की आलोचना की है.

मोहन भागवत के बयान वाली एक खबर पर ट्वीट करते हुए सोनम ने लिखा, "कौनसा समझदार आदमी ऐसी बातें करता है? प्रतिगामी मानसिकता और मूर्खतापूर्ण बयान."

आपको बता दें कि मोहन भागवत ने अपने बयान में कहा था कि शिक्षित और संपन्न परिवारों में तलाक के ज्यादा मामले देखने को मिलते हैं क्योंकि शिक्षा के साथ आता है अहंकार जिसके कारण बड़े परिवार अलग हो जाते हैं. ये भी पढ़ें: RSS चीफ मोहन भागवत बोले- शिक्षित और संपन्न परिवारों में तलाक के मामले अधिक

उनके इस बयान को लेकर ट्विटर पर कई तरह के लोगों ने आलोचना करते हुए मोहन भागवत की निंदा की है. बात करें सोनम कपूर की तो वो हाल ही में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).