बॉलीवुड

दबंग गर्ल सई मांजरेकर ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, हॉटनेस देखकर फैंस भी हुए बेकाबू

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सई मांजरेकर अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सई ने अपने इस फोटोशूट में बेहद रॉयल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं.

दबंग गर्ल सई मांजरेकर ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, हॉटनेस देखकर फैंस भी हुए बेकाबू
सईं मांजरेकर (Photo Credits: Instagram)

Saiee Manjrekar Photo shoot: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सई मांजरेकर अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सई ने अपने इस फोटोशूट में बेहद रॉयल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. इसी के साथ सई यहां अपने हॉट (Hot) स्टाइल में दिख रही हैं जिसकी फोटोज अब इंटरनेट पर भी वायरल (Viral) हो रही है.

ट्रेडिशनल ड्रेस और ज्वेलरी में सई बेहद  खूबसूरत लग रही हैं. उनका अंदाज हुबहू 70 के दशक की अभिनेत्रियों जैसा है. उनकी इस तस्वीर को काफी लाइक्स मिल रहे हैं और उनका ये अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है. ये भी पढ़ें: Year Ender 2019: इस साल डेब्यू करने वाले इन स्टार किड्स पर रही सभी की निगाहें, क्या सई मांजरेकर कर पाएंगी कमाल?

 

View this post on Instagram

 

💖 thank you for the pictures @lensthing

A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) on

यकीनन फोटोज में सई की मुस्कान इसमें चार चांद लगाती नजर आ रही है. आपको बता दें कि बॉलीवुड के जाने माने एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को फिल्म इंडस्ट्री में उनके पिता के साथ ही खुद सलमान खान भी गाइड कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

feeling like a bride this valentines 💍

A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) on

'दबंग 3' में सई के काम और उनके स्क्रीन प्रेजेंस को काफी सराहा गया और साथ ही दर्शक उन्हें एक बार फिर पड़े पर्दे पर देखने का इंतजार भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2020 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).