#ShilpaTrophyWapisKaro: शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस ट्रॉफी वापस मांग रहे ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- पंगे मत लेना, फोड़ के रख देंगे
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विजेता घोषित किये जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक नया विवाद उठता दिख रहा है. शो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि ये पहले से ही फिक्स्ड था. इसी दौरान टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) की विनर रह चुकी शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने बयान दिया था कि अगर सिद्धार्थ जैसे गलत आदमी को ट्रॉफी दी जाती है तो वो अपनी विनर्स ट्रॉफी लौटा देंगी.
अब सिद्धार्थ के 'बिग बॉस 13' विनर घोषित किये जाने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर शिल्पा को जमकर ट्रोल करते हुए उन्हें अपनी ट्रॉफी लौटाने को कह रहे हैं. इंटरनेट पर #ShilpaAwardVaapisKaro हैशटैग ट्रेंड करा कर सिद्धार्थ के फैंस शिल्पा को ट्रोल कर रहे थे.
अब खुद शिल्पा ने अपने ट्रोलर्स (Trollers) को करारा जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी है. एक फैन क्लब ने शिल्पा का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रही हैं, "मैंने इसी जगह बैठकर कहा था कि अगर बिग बॉस सिद्धार्थ जैसे गलत इंसान को जीताते हैं तो मैं अपनी ट्रॉफी लौटा दूंगी. इसका मतलब आप मानते हैं कि सिद्धार्थ को विनर्स ट्रॉफी देना गलत फैसला था. शिल्पियन्स से पंगे मत लेना वो फोड़ कर रख देंगे."
ये भी पढ़ें: असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला को मिले थे बराबर वोट्स? Bigg Boss 13 कंट्रोल रूम का Video हुआ Viral!
आपको बता दें कि शिल्पा ने मीडिया को दिये हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और वो बेहद बुरे आदमी हैं. इस बात को लेकर इंटरनेट पर शिल्पा और सिद्धार्थ के फैंस के बीच काफी बहस देखने को मिला था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

