मुंबई, 2 जून: टेलीविजन उद्योग (Television Industry) के सबसे बड़े और बहुचर्चित विवादों में से एक 'भाभीजी घर पर हैं!' ('Bhabhi Ji Ghar Par Hain) शो की पूर्व अभिनेत्री शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को लेकर एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. अपनी मासूम 'अंगूरी भाभी' (Angoori Bhabhi) की भूमिका से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली शिल्पा शिंदे ने सालों बाद यह कबूल किया है कि शो के निर्माता (Producer) के खिलाफ उनके द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के गंभीर आरोप पूरी तरह से असत्य थे. भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के प्रसिद्ध टॉक-शो पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शिल्पा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "वह झूठ था." अभिनेत्री के इस अचानक किए गए खुलासे ने मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. यह भी पढ़ें: Bhabi Ji Ghar Par Hai 2.0: ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में फिर लौटीं असली अंगूरी भाभी, शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी पर शुभांगी अत्रे ने दी प्रतिक्रिया (Watch Video)
"मेरे पास कोई रास्ता नहीं था" — पॉडकास्ट में शिल्पा का बयान
विवाद के बारे में खुलकर बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने पॉडकास्ट में साझा किया कि उन्होंने उस समय यह कदम इसलिए उठाया था क्योंकि वे खुद को बेहद लाचार महसूस कर रही थीं और उस असहज स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रही थीं. शिल्पा ने कहा, "यह बात कोई नहीं जानता, मुझे सच कहने में कोई डर नहीं है. मैं आज भी कहूंगी कि मैं जो कह रही हूं वह बहुत बड़ी बात है. मैंने अपने प्रोड्यूसर के ऊपर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस कर दिया था, क्योंकि मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था और तब मैं उसमें से सेटल होकर बाहर निकली."
शिल्पा ने आगे बताया कि उस समय किसी भी अन्य प्रोड्यूसर ने उनका साथ नहीं दिया था और इसी आधार पर उन्होंने मामला दर्ज कराया था. कानून की पृष्ठभूमि (Law Background) से आने का हवाला देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि पुलिस का कहना था कि प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के लिए आरोपों को गंभीर और सख्त शब्दों में लिखना अनिवार्य होता है, जिसके चलते शिकायत का स्वरूप वैसा बना.
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया पॉडकास्ट पर शिल्पा शिंदे
बकाया भुगतान क्लियर कराने के लिए किया था समझौता
शिल्पा ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने यह कदम उठाया, तो उनके एक दोस्त ने उनसे पूछा था, "क्या तुम जानती हो कि तुम क्या कर रही हो?" इस पर शिल्पा का जवाब था, "मेरे पास इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है." उन्होंने कहा कि वे पहले ही शो छोड़ चुकी थीं और उनके सामने सारे रास्ते बंद कर दिए गए थे. यह बिल्कुल महाभारत को समझने जैसा था.
अभिनेत्री ने बताया कि खुद प्रोड्यूसर संजय कोहली ने भी बाद में कहा था कि जब सारे रास्ते बंद हो जाते हैं, तो इंसान किसी न किसी तरह से बाहर निकलने की कोशिश करता ही है. शिल्पा ने दुख जताते हुए कहा, "बेचारा वह उसमें बदनाम हो गया. मैं आज इस मंच के माध्यम से पहली बार यह सच स्वीकार कर रही हूं कि वे आरोप एक झूठ थे। इसके बाद हमारे बीच एक लिखित समझौता (Settlement) हुआ और हमारी जो पेमेंट तीन महीने बाद मिलने वाली थी, उसे पूरी तरह से क्लियर किया गया."
समझौते की शर्त और 11 साल बाद रिश्तों में सुधार
इस विवादित सेटलमेंट के बाद दोनों पक्षों के बीच एक आपसी सहमति बनी थी. शिल्पा के अनुसार, समझौते के तहत यह तय हुआ था कि भविष्य में न तो वे मीडिया में इस विषय पर कोई बात करेंगी और न ही प्रोड्यूसर की ओर से कोई बयानबाजी की जाएगी. इसी शर्त के चलते यह राज इतने सालों तक मीडिया की नजरों से छिपा रहा.
विवाद के लंबे समय बाद अब दोनों पक्षों के बीच कड़वाहट पूरी तरह खत्म हो चुकी है. शिल्पा ने बताया कि लगभग 11 साल बाद भी उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं!' के मूल विचार और टीम के साथ दोबारा काम इसलिए किया क्योंकि शो के दिवंगत लेखक मनोज संतोषी की यही दिली इच्छा थी. शिल्पा ने कहा, "उस दौर में मेरे इस कदम से मनोज संतोषी जी को भी गहरा दुख पहुंचा था। सब कुछ बीत जाने के बाद आज मैं उसी टीम के साथ दोबारा काम कर रही हूं और वर्तमान में हमारे बीच के व्यावसायिक संबंध बहुत अच्छे और मधुर हैं.












QuickLY