बीजेपी सांसद सनी देओल ने फिल्म 'गदर' के गाने पर किया डांस, फिल्मी डायलॉग बोलकर किया लोगों को इम्प्रेस, देखें Viral Video
भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल हाल ही में बटाला, पंजाब के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सभी का जमकर मनोरंजन करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर सनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कॉलेज में अपनी फिल्म 'गदर' के सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.
बटाला, पंजाब: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के सांसद सनी देओल (Sunny Deol) हाल ही में बटाला, पंजाब के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सभी का जमकर मनोरंजन करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर सनी का एक वीडियो वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें वो कॉलेज में अपनी फिल्म 'गदर' के सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किये गए एक वीडियो में सनी कॉलेज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं, सनी यहां अपने सबसे पॉपुलर डायलॉग्स में से एक, "तारीख पे तारीख' को भी फैंस के लिए दोहराते दिख रहे हैं.
#WATCH BJP MP Sunny Deol dances & delivers dialogues from his movies, at an event in RR Bawa DAV college in Batala, Punjab. (16.02.20) pic.twitter.com/vias13h12y
— ANI (@ANI) February 16, 2020
ब्लू शर्ट और डेनिम जीन्स में सनी अपने कॉन्फिडेंट अंदाज में नजर आए. सनी ने अपने फेसबुक पर भी एक वीडियो शेयर किया है जहां वो इस कॉलेज में छात्रों को संभोदित करते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पंजाब: सनी देओल के गुमशुदगी के लगे पोस्टर, गुरदासपुर से बीजेपी के हैं सांसद
आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले सनी देओल को लेकर पंजाब के कई जगहों पर गुमशुदगी के पोस्टर्स लगाए गए थे. सनी पर आरोप था कि गुरादासपुर से चुनाव जीतने के बाद से भी वो लापता हैं और जनता का हालचाल लेने भी वो नहीं पहुंचे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

