Tejas First Look: कबड्डी प्लेयर के बाद कंगना रनौत बनीं IAF पायलट, सामने आया ये दमदार लुक
फिल्म 'पंगा' में कबड्डी प्लेयर की भूमिका में दर्शकों का दिल जीतने के बाद कंगना रनौत अब जल्द ही इंडियन एयरफाॅर्स की जांबाज पायलट की भूमिका में नजर आएंगी. रोंनी स्क्रूवाला की अपकमिंग फिल्म 'तेजस' में वो आईएएफ पायलट की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.
Kangana Ranaut Film Tejas First Look: फिल्म 'पंगा' (Panga) में कबड्डी प्लेयर की भूमिका में दर्शकों का दिल जीतने के बाद कंगना रनौत अब जल्द ही इंडियन एयरफाॅर्स की जांबाज पायलट की भूमिका में नजर आएंगी. रोंनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwala) की अपकमिंग फिल्म 'तेजस' (Tejas) में वो आईएएफ पायलट की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. आज इस फिल्म के मेकर्स ने ट्विटर पर कंगना का लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है जिसमें वो बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं.
आरएसवीपी फिल्म्स (RSVP Films) ने ट्विटर और फिल्म 'तेजस' से कंगना के फर्स्ट लुक पोस्टर को सहरे करते हुए लिखा, "आसमान में ऊंचा उड़ती हुईं! पेश है फिल्म तेजस' से एयरफाॅर्स पायलट बनी कंगना रनौत का फर्स्ट लुक." ये भी पढ़ें: एयरफोर्स पायलट बन अपना दम दिखाएंगी कंगना रनौत, जानिए फिल्म की अहम डिटेल्स
Soaring high into the sky!
Presenting the first look of #KanganaRanaut as an Air force Pilot in #Tejas. ✈️@KanganaTeam @RonnieScrewvala #SarveshMewara @nonabains pic.twitter.com/vZzpD8pllw
— RSVP Movies (@RSVPMovies) February 17, 2020
फिल्म के पोस्टर में कंगना आईएएफ यूनिफार्म में हाथ में हेलमेट ली हुईं कला चश्मा लगाई हुईं फाइटर प्लेन के सामने खड़ी हुई नजर आ रही हैं. बता दें कि कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग में व्यस्त हैं.
बताया जा रहा है कि इस फिल्म के माध्यम से मेकर्स दर्शकों से सामने एक ऐसी कहानी पेश करना चाहते हैं जिसमें दर्शाया गया है कि देश के लिए पुरुषों जितना ही महिला भी योगदान देती हैं. फिल्म का निर्देशन और लेखन सर्वेश मेहता ने किया है. इसे अप्रैल, 2021 में रिलीज के लिए सेट किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

