बॉलीवुड

Mira Rajput Gym Video: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने जिम में उठाया 40 किलो वजन, फिटनेस देखकर फैंस भी हुए दंग

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इसकी वजह है मीरा का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मीरा जिम में हार्ड वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में देखा गया कि मीरा को उनके ट्रेन वेट लिफ्टिंग में मदद कर रहे हैं और वो यहां 40 किलो वजन उठा रही हैं.

Mira Rajput Gym Video: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने जिम में उठाया 40 किलो वजन, फिटनेस देखकर फैंस भी हुए दंग
मीरा राजपूत (Photo Credits: Instagram)

Mira Rajput Gym Video: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इसकी वजह है मीरा का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल (Viral) हो रहा है. इस वीडियो में मीरा जिम में हार्ड वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में देखा गया कि मीरा को उनके ट्रेन वेट लिफ्टिंग में मदद कर रहे हैं और वो यहां 40 किलो वजन उठा रही हैं. इसी के साथ वीडियो में मीरा काफी स्लिम और फिट नजर आ रही हैं.

मीरा के इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान हैं कि जिस तरह से वो पूरे कॉन्फिडेंस और जज्बे के साथ वजन उठा रही हैं, ये सराहनीय है. बॉडी फिटनेस को लेकर उनकी मेहनत को देखते हुए लोग सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: चेहरा छिपाकर शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत संग लौटे मुंबई, फिल्म जर्सी के सेट पर हुए थे घायल

 

View this post on Instagram

 

💪💪 @mira.kapoor #mirakapoor #shahidkapoor #bollywood @shahidkapoor @antigravity_club

A post shared by Shahid Kapoor Turkish Fan (@pyarshasha) on

मीरा अक्सर जिम में वर्कआउट करके अपना टाइम स्पेंड करती हैं. मीडिया फोटोग्राफर्स द्वारा कई बार वो जिम से आते-जाते समय स्पॉट भी हो चुकी हैं. कई बार जिम में उनके पति शाहिद कपूर भी उनका साथ देते हैं.

आपको बता दें कि शाहिद और मीरा को एक बेटी मिशा कपूर और एक बेटा जैन कपूर है. दो बच्चों की मां होने के बावजूद जिस तरह से मीरा ने खुदको मेनटेन कर रखा है ये देखकर भी लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).