बॉलीवुड

83: कपिल देव और रोमी भाटिया के लुक में छाए रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, इंटरनेट पर Viral हुई फोटो

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' जल्द ही रिलीज होने जा रही है और अब इस फिल्म से इनका लुक इंटरनेट पर वायरल हो चला है. 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' में रणवीर कपिल देव तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आएंगी.

83: कपिल देव और रोमी भाटिया के लुक में छाए रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, इंटरनेट पर Viral हुई फोटो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म '83' जल्द ही रिलीज होने जा रही है और अब इस फिल्म से इनका लुक इंटरनेट पर वायरल (Viral) हो चला है. 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' में रणवीर कपिल देव (Kapil Dev) तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया (Romi Bhatia) के किरदार में नजर आएंगी. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में ये दोनों हुबहू कपिल देव और रोमी भाटिया के लुक में ढले हुए नजर आ रहे हैं.

दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में वो भारत के कैप्टन का कोट पहने दिखे तो वहीं दीपिका उनका हाथ थामे मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो में इनके लुक और और एक्सप्रेशन्स भी कपिल देव और रोमी भाटिया से काफी मिलते-जुलते हैं. ये भी पढ़ें: अमेरिकी डांस शो के फाइनलिस्ट वी अनबीटेबल का रणवीर सिंह ने बढ़ाया जोश

इस फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह (Kabir Singh) कर रहे हैं जिसके लिए बीते काफी समय से शूटिंग की जा रही है. फिल्म में साहिल खट्टर, पंकज त्रिपाठी, सकीब सलीम, ताहिर राज भसीन और एमी विर्क समेत अन्य कई कलकार नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2020 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).