बॉलीवुड

Love Aaj Kal Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर पिटी कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की 'लव आज कल', अब तक बटोरे सिर्फ इतने करोड़

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर दिन ब दिन कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है. फिल्म ने 3 दिनों में 30 करोड़ की कमाई भी नहीं की है.

Love Aaj Kal Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर पिटी कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की 'लव आज कल', अब तक बटोरे सिर्फ इतने करोड़
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

Love Aaj Kal Box Office Collection: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती हुई नजर आ रही है. फिल्म की कमाई दिन ब दिन गिरती नजर आ रही है. फिल्म ने पहले दिन पर 12.40 करोड़ कमाए थे तो वहीं दूसरे दिन 8.01 करोड़ बटोरे. फिल्म ने वीकेंड पर रविवार को 8.10 करोड़ कमाए. कुलमिलाकर फिल्म की कमाओ अब 28.51 करोड़ रूपए है.

इस जानकारी को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. गौरतलब है कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 3 दिनों में 30 करोड़ की आमदनी भी नहीं की है. फिल्म को सिनेमाघरों में भी सोलो रिलीज हासिल हुई लेकिन बावजूद इसके इसे देखने दर्शकों की ज्यादा भीड़ नजर नहीं आ रही.

इस फिल्म के लिए कार्तिक और सारा ने देशभर के कई जगहों पर प्रमोशन किया. साथ ही टीवी रियलिटी शोज पर भी फिल्म का भरपूर प्रचार किया गया. फिल्म को समीक्षकों से एवरेज रिव्यूज मिले हैं. ऐसे में इसका असर भी फिल्म पर पड़ता नजर आ रहा है.

इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणदीप हुड्डा के काम को काफी सराहा जा रहा है. बता दें कि इस फिल्म के साथ पहली बार कार्तिक और सारा की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर साथ नजर आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).