शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और असीम रियाज के साथ बॉलीवुड डेब्यू का सच आया सामने, करण जौहर ने दिया बड़ा बयान
फिल्म निर्देशक करण जौहर ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट असीम रियाज को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में एक साथ लॉन्च करने की रिपोर्ट्स को अफवाह करार दिया है. करण जौहर ने ट्विटर पर अपना बयान पोस्ट करके लोगों को गलत खबरों से आगाह किया है. इसी के साथ करण ने मीडिया से भी गलत और बेबुनियाद खबरों को न छापने का आग्रह किया है.
फिल्म निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने शाहरुख खान (Suhana Khan) की बेटी सुहाना खान और 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) कंटेस्टेंट असीम रियाज को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' (Student of the Year 3) में एक साथ लॉन्च करने की रिपोर्ट्स को अफवाह करार दिया है. करण जौहर ने ट्विटर पर अपना बयान पोस्ट करके लोगों को गलत खबरों से आगाह किया है. इसी के साथ करण ने मीडिया से भी गलत और बेबुनियाद खबरों को न छापने का आग्रह किया है.
दरअसल, मीडिया में रिपोर्ट्स थी कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस करने का करण ने प्लान बना लिया है. कहा जा रहा था कि वो फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' (SOTY 3) में सुहाना को असीम रियाज के साथ लॉन्च करेंगे. ये भी पढ़ें: Hotness Alert: सुहाना खान की हॉट फोटो हुई Viral, नो मेकअप लुक में मचा रही हैं तहलका
Absolutely baseless stories making the rounds of SOTY3 !!!! My request to everyone publishing this fabrication is to kindly Stop! Please!🙏
— Karan Johar (@karanjohar) February 18, 2020
'बिग बॉस 13' में दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए असीम शो फिनाले में टॉप 2 तक पहुंचे थे. लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें हरकार विनर्स ट्रॉफी अपने नाम कर लिया था.
ऐसे में खबर थी कि सुहाना और असीम को जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में एक साथ देखा जा सकता है. अब करण ने ट्विटर पर सचाई बताते हुए लिखा, "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 को लेकर बिलकुल बेबुनियाद स्टोरी फैलाई जा रही है!!! सभी से मेरा अनुरोध है कि इस गलत खबर को न छापें और ये बंद करें! प्लीज."
बता दें कि करण बॉलीवुड में स्टारकिड्स को लॉन्च करने के लिए भी काफी पॉपुलर हैं. वरुण धवन, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर समेत कई सारे स्टार्स को उन्होंने अपनी फिल्मों में मौका दिया है. ऐसे में असीम और सुहाना को लेकर इस खबर को पढ़कर भी लोग कयास लगा रहे थे कि ये दोनों एक साथ बॉलीवुड डेब्यू भी कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

