Haryana: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का आज होगा अंतिम संस्कार, हत्या मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिवार का फैसला; VIDEO
हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. रोहतक में नरवाल का शव शनिवार को सूटकेस में मिलने के एक दिन बाद रविवार को हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था
Himani Narwal Murder Case: हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. रोहतक में नरवाल का शव शनिवार को सूटकेस में मिलने के एक दिन बाद रविवार को हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था. हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
नरवाल के परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से रविवार को इनकार करते हुए कहा था कि जब तक उनके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.नरवाल (20) रोहतक के विजय नगर में रहती थीं. कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेताओं ने नरवाल को एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता बताया. उन्होंने राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भी हिस्सा लिया था. यह भी पढ़े: Haryana: रोहतक में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या, सूटकेस में मिला शव; जांच जारी
हिमानी का आज होगा अंतिम संस्कार
#WATCH | One accused arrested in the Himani Narwal murder case | Rohtak, Haryana: Himani Narwal's brother Jatin says, "One accused has been arrested, and today we will cremate her (Himani Narwal). A lot of rumours are being spread in the media... We will get justice... We still… pic.twitter.com/G8SUtPo0xS
— ANI (@ANI) March 3, 2025
उन्होंने कहा कि नरवाल कानून की पढ़ाई कर रही थीं और पिछले करीब एक दशक से पार्टी से जुड़ी हुई थीं. नरवाल की मां सविता ने रविवार को रोहतक में पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ नेता नरवाल के कम समय में राजनीतिक रूप से उभरने के कारण उनसे ईर्ष्या करते थे। उनके साथ उनका बेटा जतिन भी था.
सविता ने कहा था, ‘‘यह पार्टी में कोई भी व्यक्ति हो सकता है जो उनके (नरवाल के) आगे बढ़ने से ईर्ष्या करता हो या कोई और भी हो सकता है. मृतका की मां ने कहा था, ‘‘आखिरी बार मेरी 27 फरवरी को नरवाल से बात हुई थी. उन्होंने कहा था कि वह एक पार्टी कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगी, लेकिन बाद में उनका फोन बंद आने लगा. सविता
ने कहा, ‘‘जब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा था कि उन्होंने हिमानी नरवाल हत्याकांड के संबंध में रोहतक के पुलिस अधीक्षक से बात की है.
उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।
कांग्रेस नेता और रोहतक से पार्टी विधायक बी. बी बत्रा ने कहा था कि नरवाल पार्टी की ‘‘बहुत अच्छी और सक्रिय’’ कार्यकर्ता थीं जो विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेती थीं. बत्रा ने कहा था, ‘‘जिन लोगों ने अपराध किया है उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

