Sana Makbul Liver Cirrhosis: सना मकबूल को 32 की उम्र में लिवर सिरोसिस का चला पता, ट्रांसप्लांट से बचने की कर रहीं कोशिश
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सना मकबूल इस समय गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं. हाल ही में उनकी करीबी दोस्त आशना ने अस्पताल से सना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे फैंस चिंतित हो गए.
Sana Makbul Liver Cirrhosis: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सना मकबूल इस समय गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं. हाल ही में उनकी करीबी दोस्त आशना ने अस्पताल से सना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे फैंस चिंतित हो गए. इस पोस्ट के जरिए यह खुलासा हुआ कि सना को लिवर सिरोसिस डायग्नोज़ हुआ है, जो ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस की एक गंभीर अवस्था है. सना ने बताया कि वह कुछ समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही थीं, लेकिन हालात अब और बिगड़ चुके हैं. उनका इम्यून सिस्टम अब उनके लिवर पर आक्रामक तरीके से अटैक करने लगा है. उन्होंने कहा, “अब मुझे लिवर सिरोसिस डाइग्नोज़ हुआ है, लेकिन मैं मजबूत रहने और हर दिन को एक कदम की तरह लेने की कोशिश कर रही हूं.”
इस स्थिति में सना ने इम्यूनोथेरेपी शुरू की है, जो काफी थकाऊ और इंटेंस ट्रीटमेंट है. वह कहती हैं, “डॉक्टर और मैं हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं कि लिवर ट्रांसप्लांट की नौबत न आए. मैं बस चाहती हूं कि बिना इतने बड़े सर्जिकल स्टेप के मेरी हालत में सुधार हो.” सना ने आगे कहा, “कुछ दिन ऐसे होते हैं जब मैं रोती हूं, कुछ दिन हंसती हूं. लेकिन हर दिन कोशिश करती हूं. जैसे कहते हैं, हीलिंग एक यात्रा है और मैं इसे हर रोज़ सीख रही हूं.”
सना मकबूल को 32 की उम्र में लिवर सिरोसिस का चला पता:
View this post on Instagram
सना की इस हिम्मत और जज़्बे ने उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को भावुक कर दिया है. सभी उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2025 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

