Pakistan HRCP Report: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ी, मॉब लिंचिंग की घटनाओं में इजाफा, मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने पिछले साल की राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल पर चिंता व्यक्त की. मानवाधिकार आयोग के मुताबिक पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है.
अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ता अपराध
पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय विशेष रूप से खतरे में आ गया है. कई पूजा स्थलों और 90 से अधिक कब्रों को उजाड़ दिया गया. एचआरसीपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा बेरोकटोक जारी है, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार के कम से कम 4,226 मामलों में वृद्धि हुई है. इसके अतिरिक्त, ट्रांस व्यक्तियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव का पैमाना बढ़ गया है.
मजदूरों को लेकर एचआरसीपी ने कहा कि पाकिस्तान की खदानों में मरने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है. एचआरसीपी ने इन मुद्दों पर चिंता जाहिर करते हुए सराकर द्वारा तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

