देश

Pune Shocker: पुणे में पार्किंग विवाद बना जानलेवा, मेडिकल स्टोर मालिक की बेरहमी से पिटाई; सामने आया भयावह VIDEO

पुणे के काशीवाड़ी इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है. आरोपियों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक पर हमला कर दिया.

Pune Shocker: पुणे में पार्किंग विवाद बना जानलेवा, मेडिकल स्टोर मालिक की बेरहमी से पिटाई; सामने आया भयावह VIDEO

Pune Shocker: पुणे के काशीवाड़ी इलाके (Kashiwadi Area) में पार्किंग विवाद को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है. आरोपियों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, दुकान के बाहर गाड़ी पार्क करने से मना करने पर कुछ लोगों ने मालिक की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि शहर में पार्किंग विवाद को लेकर झगड़े और हमले आम होते जा रहे हैं.

लोगों ने मांग की है कि पुलिस गश्त और सख्त कार्रवाई करके ऐसे मामलों को रोके, ताकि नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें.

ये भी पढें: Pune Road Accident: पुणे में भीषण सड़क हादसा, टैंकर और ट्रक के बीच टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पुणे में पार्किंग विवाद बना जानलेवा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2025 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).