England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 45th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मुकाबला कल यानी 24 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इंग्लैंड की टीम गहरी बल्लेबाजी क्रम और संतुलित ऑलराउंड विकल्पों के साथ मैदान में उतरेगी. सुपर-8 के अपने पहले मैच में हैरी ब्रूक की टीम ने श्रीलंका को शानदार तरीके से हराया. वहीं, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. ऐसे में आघा सलमान की टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रुक (Harry Brook) के हाथों में है. वहीं पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा (Salman Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 45वें मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान क्रिकेट टीम से 24 फरवरी (मंगलवार) को होगा. सुपर-8 के अपने पहले मैच में हैरी ब्रूक की टीम ने श्रीलंका को शानदार तरीके से हराया. वहीं, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. ऐसे में आघा सलमान की टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. आइए मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य जरूरी बात जानते हैं.
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs PAK T20I Head To Head Record)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. पाकिस्तान को सिर्फ नौ मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं, इन सभी मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली है. साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था.
पाकिस्तान की टीम प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है. अबरार अहमद और शाहीन अफरीदी को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है. अफरीदी की जगह तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि फखर जमान टीम में वापसी कर सकते हैं. वहीं, इंग्लैंड ने श्रीलंका को अपने आखिरी मैच में 51 रन से हराया था. ऐसे में टीम अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, बल्लेबाजों को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा. खासकर जोस बटलर इस मुकाबले में अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पा सकते हैं.
पल्लेकेले स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Pallekele International Cricket Stadium Pitch Report)
पल्लेकेले स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है. यहां नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलेगी. हालांकि, नजरें जमने के बाद बल्लेबाज बड़ी पारी खेल सकते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकते हैं. खेल के आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है और स्पिनर्स को भी मदद मिलती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन रहा है और 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है.
कैसा रहेगा मौसम? (Pallekele Weather Update)
एक्यूवेदर के अनुसार, 24 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे. यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है.बारिश होने की 15 प्रतिशत संभावना है. ऐसे में मैच के दौरान बारिश का थोड़ा खलल पड़ सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (ENG vs PAK 45th Match Key Players)
इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने पिछली नौ पारियों में 31.88 की औसत से 255 रन बनाए हैं. फिलिप सॉल्ट के अलावा कप्तान हैरी ब्रूक के बल्ले से पिछली 10 पारियों में 236 रन निकले हैं. वहीं, पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने पिछली नौ पारियों में 285 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में इंग्लैंड के आदिल राशिद ने पिछले नौ मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं. लियाम डॉसन ने पिछले नौ मैचों में 12 विकेट लिए हैं. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज के खाते में पिछले नौ मुकाबलों में 7.03 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट आए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला? (ENG vs PAK 45th Match Live Streaming Details)
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में रात 7 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो-हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs PAK 45th Match Playing Prediction)
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, आघा सलमान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारीक.
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY