Zimbabwe National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 44th Match Satta Bazar Favorite Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में कैरेबियाई बल्लेबाजों का दिखेगा दम या जिम्बाब्वे के गेंदबाज करेंगे उलटफेर? यहां जानें पिच रिपोर्ट
वेस्टइंडीज ने अपने पिछले मुकाबलों में संतुलित और आक्रामक खेल दिखाया है. शाई होप की कप्तानी में टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत नजर आ रहा है, जबकि अकील होसेन और जेसन होल्डर की अगुवाई में गेंदबाजी आक्रमण भी प्रभावी रहा है. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा के नेतृत्व में रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुजराबानी जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी.
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs WI T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. वेस्टइंडीज की टीम को तीन मैचों में जीत मिली है. वहीं जिम्बाब्वे ने एक मुकाबला अपने नाम किया है. जिम्बाब्वे की एकमात्र जीत 16 साल पहले आई थी, जब उन्होंने 105 रनों का सफल बचाव किया था. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था. जिम्बाब्वे ने कैरेबियन टीम के खिलाफ एकमात्र जीत 2010 में दर्ज की थी. ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर 16 साल बाद दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी.
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म (ZIM vs WI Satta Bazar)
इस हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. सट्टा बाजार के अनुसार वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में फेवरेट मानी जा रही है. मौजूदा फॉर्म, अनुभव और ग्रुप स्टेज में अजेय रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पक्ष में जा रहा है, जिसके चलते उन पर कम भाव चल रहा है.
हालांकि जिम्बाब्वे की टीम को हल्के में नहीं आंका जा सकता. सिकंदर रजा का ऑलराउंड प्रदर्शन और ब्लेसिंग मुजराबानी की तेज गेंदबाजी किसी भी टीम को चौंका सकती है. ऐसे में मुकाबला बेहद करीबी रहने की उम्मीद है और मैच के दौरान भाव में बदलाव संभव है. आमतौर पर सट्टा बाजार में जिस टीम पर कम भाव होता है, उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जाता है. लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और एक शानदार प्रदर्शन पूरे समीकरण बदल सकता है.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.













QuickLY