IND vs SA T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 76 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुपर 8 का आगाज जीत के साथ किया हैं. वहीं, टीम इंडिया को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Stats And Preview: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड को पहली बार हरा पाएगा पाकिस्तान? मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
‘I Bet You Didn’t Know This’ लाइन से सोशल मीडिया पर फेमस हुईं डिजिटल क्रिएटर मुस्कान करिया हाल ही में इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के दौरान अहमदाबाद में नजर आईं. 21 वर्षीय इन्फ्लुएंसर ने स्टेडियम से अपनी कई तस्वीरें और रील्स शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं.
यह मुकाबला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत खेला गया था, जहां भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम आमने-सामने थीं. मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था.
भारतीय जर्सी में दिखीं मुस्कान
मुस्कान कारिया ने मैच के दौरान भारतीय टीम की जर्सी के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहनकर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं. उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया- “all my moods of IND vs SA #T20WorldCup #ICCHospitality #T20CreatorClub.”
उनकी स्टेडियम से शेयर की गई रील्स में मैच के दौरान के अलग-अलग रिएक्शन और माहौल की झलक देखने को मिली. फैंस ने उनके पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट्स किए.
‘I Bet You Didn’t Know This’ से मिली पहचान
मुस्कान कारिया सोशल मीडिया पर अपनी कैची लाइन “I bet you didn’t know this” के लिए जानी जाती हैं. इंस्टाग्राम, रेडिट और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. वह खास तौर पर फन स्नैक रिव्यू और रिलेटेबल कंटेंट के लिए लोकप्रिय हैं. उनकी वीडियो स्टाइल और प्रेजेंटेशन ने उन्हें युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई है.
9–5 जॉब छोड़ बनीं फुल-टाइम क्रिएटर
मुस्कान पहले 9–5 की नौकरी करती थीं, लेकिन COVID-19 महामारी के दौरान उन्होंने फुल-टाइम कंटेंट क्रिएशन का रास्ता चुना. यह फैसला उनके लिए गेम चेंजर साबित हुआ और उनकी ऑनलाइन पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल आया.
आज वह डिजिटल दुनिया में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं और बड़े क्रिकेट इवेंट्स में भी बतौर क्रिएटर इनवाइट की जाती हैं.
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान उनकी मौजूदगी और स्टेडियम से शेयर किए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस उनके क्रिकेट प्रेम और एनर्जेटिक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच मुस्कान कारिया का यह वायरल मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
मुस्कान करिया ने IND बनाम SA T20 विश्व कप में भाग लिया - पोस्ट देखें
View this post on Instagram
मुस्कान करिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो - देखें
View this post on Instagram













QuickLY