Mumbai School Holiday Update: क्या वाकई 20 अगस्त को मुंबई के स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी रहेगी? फर्जी खबर हो रही है वायरल, BMC ने किया खंडन
मुंबई में आज सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई कि 20 अगस्त को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी, क्योंकि शहर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.
Mumbai School Holiday Update: मुंबई में आज सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई कि 20 अगस्त को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी (Holidays in Schools and Colleges) रहेगी, क्योंकि शहर में भारी बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है. लेकिन बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इस दावे को पूरी तरह से झूठा बताया है. बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने छुट्टी के संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है. इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दें. हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने 19 और 20 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जो लोगों को 2005 की भीषण बाढ़ की याद दिला रही है.
शहर में लगातार हो रही बारिश (Mumbai Rain Updates) और कई जगहों पर जलभराव (Mumbai Flood) के कारण अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और छुट्टी की मांग कर रहे हैं.
मुंबई में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी की खबर फर्जी
हा संदेश खोटा आहे. बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने आपल्या सोशल मीडियावरून अशी कोणतीही माहिती प्रसारित केलेली नाही.
This message is fake. The Brihanmumbai Municipal Corporation has not issued any such information through its official social media platforms.#MyBMCUpdates… pic.twitter.com/hl0FYRouew
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) August 19, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2025 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

