Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians T20 Stats: डब्लूपीएल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस और आरसीबी का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी में थोड़ी अनुभव की कमी दिखाई देती है. दूसरी तरफ, पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन वापसी की थी. मुंबई इंडियंस की टीम का बल्लेबाजी आर्डर मजबूत दिख रहा है, जबकि गेंदबाजों ने भी पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था.
Royal Challengers Bengaluru Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL), WPL 2025 7th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का कारवां अब बेंगलुरु पहुंच गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई नए बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है. इस बार भी मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. RCB W vs MI W, WPL 2025 7th Match Pitch Report And Weather Update: बेंगलुरु में आरसीबी की बल्लेबाज मचाएंगी कोहराम या मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी करेगी प्रहार, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
इस टूर्नामेंट में आरसीबी की टीम जबरजस्त फॉर्म में है और टीम लगातार दो जीत के साथ आगे बढ़ रही है. स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी में थोड़ी अनुभव की कमी दिखाई देती है. दूसरी तरफ, पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन वापसी की थी. मुंबई इंडियंस की टीम का बल्लेबाजी आर्डर मजबूत दिख रहा है, जबकि गेंदबाजों ने भी पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था.
इस मुकाबले में आरसीबी की टीम लगातार दो जीत के साथ उतर रही है, वहीं मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का थोड़ा पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेंगलुरु में शानदार रहा है. लेकिन आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना अपनी टीम को एक और जीत दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगी.
हेड टू हेड (RCB-W vs MI-W Head to Head)
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच अब तक पांच मुकाबला खेला गया है. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आरसीबी की टीम ने महज दो मैच में ही जीत हासिल की हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.
पिछले पांच दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू डब्ल्यूपीएल मैच
6 मार्च 2023: एमआई (159/1) ने आरसीबी (155) को 9 विकेट से हराया
21 मार्च 2023: एमआई (129/6) ने आरसीबी (125/9) को 4 विकेट से हराया
2 मार्च 2024: एमआई (133/3) ने आरसीबी (131/6) को 7 विकेट से हराया
12 मार्च 2024: आरसीबी (115/3) ने एमआई (113) को 7 विकेट से हराया
15 मार्च 2024: आरसीबी (135/6) ने एमआई (130/6) को 5 रन से हराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

