क्रिकेट

ZIM vs IRE 3rd ODI 2025 Preview: हरारे में आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 फरवरी(मंगलवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 12:30 PM को होगा.

ZIM vs IRE 3rd ODI 2025 Preview: हरारे में आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 फरवरी(मंगलवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है, जिससे निर्णायक मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है. पहले मैच में जिम्बाब्वे ने 299/5 का मजबूत स्कोर खड़ा कर 49 रन से जीत दर्ज की, लेकिन दूसरे मैच में आयरलैंड ने शानदार वापसी करते हुए 245 रन के लक्ष्य को छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. यह भी पढ़ें: 20 साल पहले आज ही के दिन खेला गया था पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला, जानिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का अब तक का सफर

अब दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगी. हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद दे सकती है, जिससे फैंस को एक संतुलित और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

वनडे में आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs IRE Head To Head Records): जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने अब तक वनडे फॉर्मेट में 24 बार आमना-सामना किया है. इनमें से जिम्बाब्वे ने 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि आयरलैंड 11 मैचों में विजयी रहा है. 3 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए, जबकि 1 मुकाबला टाई रहा. दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले अक्सर रोमांचक रहे हैं, जिससे उनके बीच की प्रतिस्पर्धा स्पष्ट होती है.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे वनडे 2025 मैच की प्रमुख खिलाड़ी(ZIM vs IRE Key Players To Watch Out):  ब्रायन बेनेट, मार्क अडायर, ब्लेसिंग मुझाराबानी, कर्टिस कैम्फर, सिकंदर रजा, पॉल स्टर्लिंग ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

 

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(ZIM vs IRE Mini Battle): ज़िम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज सिकंदर रजा और आयरलैंड के गेंदबाज मार्क अडायर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, ब्लेसिंग मुझाराबानी और पॉल स्टर्लिंग के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा वनडे 2025 कब और कहां खेला जाएगा? 

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 फरवरी(मंगलवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 12:30 PM को होगा.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे वनडे 2025 मैच को FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं. इसके लिए आपको मैच पास या टूर पास लेना होगा.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे वनडे 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोशुआ लिटिल

ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, जॉनाथन कैंपबेल, वेलिंगटन मसाकाद्जा, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).