बॉलीवुड

Jolly LLB 3 Release Date: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली LLB 3 की रिलीज डेट हुई फाइनल, 19 सितंबर 2025 को होगी रिलीज

बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी-ड्रामा फ्रेंचाइज़ी जॉली LLB के तीसरे भाग का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है. जॉली LLB 3 की रिलीज डेट फाइनल हो गई है. यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Jolly LLB 3 Release Date: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली LLB 3 की रिलीज डेट हुई फाइनल, 19 सितंबर 2025 को होगी रिलीज
Jolly LLB 3, Arshad Warsi (Photo Credits: Instagram)

Jolly LLB 3 Release Date: बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी-ड्रामा फ्रेंचाइज़ी जॉली LLB के तीसरे भाग का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है. जॉली LLB 3 की रिलीज डेट फाइनल हो गई है. यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बार फिल्म में दो जॉली आमने-सामने होंगे. अक्षय कुमार जॉली मिश्रा के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अरशद वारसी जॉली त्यागी का रोल निभाएंगे. इससे पहले अरशद ने जॉली LLB (2013) में और अक्षय ने जॉली LLB 2 (2017) में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता था.

इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले दोनों भागों को भी डायरेक्ट किया था. वायकॉम18 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी जॉली LLB फिल्म बताई जा रही है. फ्रेंचाइज़ी की पहली दोनों फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था. खासतौर पर कोर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी का अनोखा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि दो जॉली की यह टक्कर क्या नया लेकर आती है.

'जॉली एलएलबी 3' रिलीज डेट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).